Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चारधाम यात्रा: गर्भगृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन फिर से शुरू, वीआईपी दर्शन फिलहाल रहेगा बंद
    Breaking News Headlines धर्म राष्ट्रीय

    चारधाम यात्रा: गर्भगृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन फिर से शुरू, वीआईपी दर्शन फिलहाल रहेगा बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चारधाम यात्रा: गर्भगृह में बाबा केदारनाथ के दर्शन फिर से शुरू, वीआईपी दर्शन फिलहाल रहेगा बंद
    रुद्रप्रयाग. केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बाबा के गर्भगृह में दर्शन शुरू हो गया है। अब धाम पहुंचने वाले सभी भक्त मंदिर के गर्भ गृह में जाकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए फिलहाल वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे। जो भक्त चार्टर्ड फ्लाइट से केदारनाथ पहुंचेंगे, वो वीआईपी गेट से अंदर जा सकते हैं। घोड़े-खच्चर, हेलीकाप्टर, डंडी-कंडी और पैदल पहुंचने वाले भक्त लाइन में लगकर ही दर्शन करेंगे।

     

     

    दरअसल, केदारनाथ धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड 37 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। अभी तक 3 लाख 20 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं जो कि एक नया कीर्तिमान है।भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन बंद कर दिए गए थे, लेकिन तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद मंदिर के गर्भगृह के दर्शन फिर से खोल दिए गए हैं। अब धाम पहुंचने वाले सभी भक्त बाबा केदार के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि केदार धाम में अभी भी वीआईपी दर्शन बंद है।

     

     

    मंदिर समिति वीआईपी दर्शन खोलना चाहती थी, लेकिन केदारनाथ पंडा समाज के विरोध के कारण मंदिर समिति ने फिलहाल वीआईपी दर्शनों पर रोक लगाई है। सभी भक्तों को लाइन में लगकर ही बाबा केदार के दर्शन होंगे।

    दिन-प्रतिदिन धाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। प्रत्येक दिन दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को जहां 34 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन किए, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 37 हजार पार हो गया।

     

     

    अब कुछ दिनों बाद स्कूली छुटिटयां पड़ने वाली हैं। ऐसे में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे में नाव पलटने से छह लोग डूब गये
    Next Article जाह्नवी कपूर ने ब्लू और रेड प्रिंट शेड में साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.