मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग में हंगामा, सफाई व्यवस्था को लेकर आमने-सामने आए समर्थक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम की बोर्ड मीटिंग के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में विधायक सरयू राय और मेयर सुधा गुप्ता के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच सफाई व्यवस्था को लेकर तीखी बहस हुई, जिसके बाद बैठक का माहौल गरमा गया।
सफाई व्यवस्था को लेकर दोनों ही गुटों ने एक-दूसरे पर सवाल उठाए। हंगामे के कारण कुछ देर के लिए बोर्ड मीटिंग में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। जनप्रतिनिधियों और निगम पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया।

