*कॉरपोरेट सर्विसेज का दायरा बढ़ा, प्रमोद कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी*
मृत्युंजय बर्मन,
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
टाटा स्टील ने आंतरिक एवं बाहरी हितधारकों के साथ बढ़ते जुड़ाव को देखते हुए कॉरपोरेट सर्विसेज में संगठनात्मक बदलाव किया है। वाइस प्रेसिडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी.बी. सुंदर रामम की ओर से 31 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार इम्पलाई सर्विसेज एंड कॉरपोरेट रिलेशन्स का नाम बदलकर इम्पलाई सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशन्स, कॉरपोरेट सर्विसेज किया गया है। बदलाव आज से प्रभावी हो गया है।
इसी क्रम में वर्तमान हेड, इम्पलाई सर्विसेज (टीएसजी एंड टीजीएस) एंड कॉरपोरेट रिलेशन्स प्रमोद कुमार को हेड, इम्पलाई सर्विसेज एंड स्टेकहोल्डर रिलेशन्स के रूप में पुनर्पदनामित किया गया है। वह टीएसजी, टीजीएस, टिनप्लेट, कॉम्बी मिल और वायर डिविजन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। अब सीआरएम बारा एंड ट्यूब्स डिविजन भी उनके कार्यक्षेत्र में शामिल किया गया है।
प्रमोद कुमार चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज, टीएसजे को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से कार्य करेंगे। उनकी कार्यक्षमता, प्रशासनिक समझ, समन्वय क्षमता तथा कर्मचारियों और हितधारकों के साथ सहज संवाद को इस नई भूमिका की महत्वपूर्ण विशेषता माना जा रहा है। सरल, सौम्य और व्यावहारिक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले प्रमोद कुमार को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी कंपनी के भरोसे को भी दर्शाती है।

