Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंद्रयान-3: बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हर सपने को साकार करने का प्रेरणा देता है ‘तिरंगा’
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    चंद्रयान-3: बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हर सपने को साकार करने का प्रेरणा देता है ‘तिरंगा’

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023Updated:August 26, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Chandrayaan 3: बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे पीएम मोदी, कहा- हर सपने को साकार करने का प्रेरणा देता है ‘तिरंगा’
    पीएम मोदी बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे। इस दौरान पालम एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट के बाहर लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडर ने जिस प्वाइंट पर चांद पर अपना कदम रखा था उस प्वाइंट को शिव शक्ति के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि हर साल 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मैं इसरो पहुंचा तो चंद्रयान द्वारा जो तस्वीरें ली गई थीं, उन्हें पहली बार रिलीज करने का सौभाग्य भी मिला।

     

     

    चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति नाम क्यों दिया गया?
    प्रधानमंत्री ने कहा कि चांद पर जहां पर चंद्रयान-3 लैंड किया गया है, उस प्वाइंट को एक नाम दिया गया और वो नाम दिया गया है- शिव शक्ति। उन्होंने कहा कि आज जब शिव की बात होती है शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरी देश की नारी शक्ति की बात होती है। जब शिव की बात होती है तो हिमालय याद आता है और शक्ति की बात होती है तो कन्याकुमारी याद आता है। हिमालय से कन्याकुमारी तक इस भावना को उस प्वाइंट में प्रतिबिंबित करने के लिए इसका नाम शिवशक्ति तय किया है।
    पीएम मोदी ने कहा कि आज चंद्रयान-2 के प्वाइंट का भी नामकरण किया और उस प्वाइंट का नाम रखा- तिरंगा। हर संकटों से जूझने का सामर्थ्य तिरंगा देता है। उन्होंने कहा कि मैंने ब्रिक्स समिट में भी देखा कि शायद ही दुनिया का कोई व्यक्ति हो, जो चंद्रयान की बात न की हो, बधाई न दी हो। जो बधाईयां हमें वहां मिली हैं, वो आते ही हमने सभी वैज्ञानिकों के सामने उसे सुपुर्द कर दिया।

     

     

     

    प्रधानमंत्री ने अपनी ग्रीस यात्रा की भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 40 साल तक भारत के किसी प्रधानमंत्री ने ग्रीस की यात्रा नहीं की थी, लेकिन मुझे वहां जाने का सौभाग्य मिला। ग्रीस भारत के लिए यूरोप का प्रवेश द्वार बनेगा। भारत और ग्रीस की दोस्ती आने वाले दिनों में और मजबूत होंगे।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धरती को मां कहा जाता है और चंद्रमा को मामा। मतलब धरती माता चंदा मामा की बहन है। इस बार धरती माता चंदा मामा के साथ राखी का त्योहार मना रही हैं।

    पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व का भारत के प्रति जिज्ञासा, आकर्षण और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम सबके सामने तत्काल एक अवसर आने वाला है। खासकर दिल्ली वासियों के लिए । वह अवसर है- जी 20 शिखर सम्मेलन। इस मौके पर दुनिया भर के मेहमान यहां आने वाले हैं। जो सम्मान हम उन्हें देंगे, उससे हमारी साख बढ़ेगी।

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली वासियों से जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आने वाली असुविधाओं के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह जी 20 समिट बड़ा अवसर है। हमारी कोशिश होने चाहिए कि जी20 समिट शानदार हो।

     

     

     

    जेपी नड्डा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने ब्रिक्स में अपना स्थान बनाया ही है, दुनिया को निर्देशित भी किया है। ग्रीस में भी प्रधानमंत्री ने भारत को गौरवान्वित करने का काम किया।
    नड्डा ने कहा कि ये हमलोगों का सौभाग्य है कि आज आप (पीएम मोदी) साउथ अफ्रीका और ग्रीस की चार दिन की यात्रा करके भारत वापस आए हैं और आपके अथक प्रयास से, जिस तरह से चंद्रयान को एक सफल अभियान के रूप में हमलोगों ने देखा है, वो आज देश को गौरवान्वित कर रहा है, गर्व से भर रहा है। आपका समर्पण, आपका कमिटमेंट, समर्पित भाव से देश की सेवा करना और देश को आगे ले जाने का आपका जो समर्पित भाव है, वो भारत को गौरवान्वित करने वाला है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन के द्वारा AISF के नवनिर्वाचित झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कुमार को माला पहनाकर किया अभिनंदन
    Next Article हाता: तारा पब्लिक स्कूल में शिक्षक -शिक्षिकाएं सह अभिभावकगण के साथ बैठक

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.