Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल डैम में बोट हाउस निर्माण का, मत्स्यजीवी समिति ने किया विरोध
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल डैम में बोट हाउस निर्माण का, मत्स्यजीवी समिति ने किया विरोध

    Aman KumarBy Aman KumarMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल डैम में बोट हाउस निर्माण का, मत्स्यजीवी समिति ने किया विरोध
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चांडिल चांडिल डैम में करीब 15 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित बोट हाउस निर्माण को लेकर शुक्रवार को उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब स्थल चयन के लिए पहुंचे अंचल अधिकारी अमित श्रीवास्तव को चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी सहकारी समिति के पदाधिकारियों का विरोध का सामना करना पड़ा।

    अंचल अधिकारी नौका विहार स्थल पर बोट हाउस निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी सहकारी समिति के अध्यक्ष नारायण गोप और सचिव श्यामल गोप ने निर्माण स्थल पर विरोध जताते हुए कहा कि विभाग ने विस्थापितों के अधिकारों की अनदेखी की है।

    *ब्लैकलिस्ट के बावजूद हुआ संचालन*

    बताया गया कि सुवर्णरेखा परियोजना से विस्थापित कुल 18 समितियों में से एक चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी सहकारी समिति को 2006 में बंदोबस्ती के तहत नौका संचालन का अधिकार मिला था। लेकिन 2022 में 1 करोड़ 65 लाख 671 रुपये की बकाया राजस्व राशि जमा नहीं करने के कारण समिति को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण समिति ने बिना स्वीकृति के 2024-25 तक नौका संचालन जारी रखा और लाखों रुपये का राजस्व नुकसान पहुंचाया।

    *नई समिति को मिला संचालन का अधिकार*

    पर्यटन विभाग द्वारा अब चांडिल डैम में नौका संचालन का अधिकार गिरिडीह के एक्वा एडवेंचर के प्रोपराइटर गुरुप्रीत सिंह को दिया गया है। उन्होंने चांडिल सुवर्णरेखा बांध विस्थापित सहकारी समिति और चांडिल जलाशय परिचालन समिति के साथ एग्रीमेंट किया है। नई समिति के अध्यक्ष सरदीप नायक और सचिव गाजू राम मांझी हैं
    चांडिल बांध विस्थापित मत्स्यजीवी सहकारी समिति ने विरोध जताते हुए कहा है पर्यटन विभाग ने बाहरी संस्था को संचालन सौंप दिया है, जिससे विस्थापितों के हक को नजरअंदाज किया गया है। उनका विरोध जारी रहेगा .

    चांडिल डैम में बोट हाउस निर्माण का मत्स्यजीवी समिति ने किया विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या का ‘सिंदूर’ बना चर्चा का विषय
    Next Article जमशेदपुर में धडल्ले से बिक रहें प्रतिबंधित प्लास्टिक के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाएँ प्रसाशन- ज्योत्सना सरकार

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.