Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या का ‘सिंदूर’ बना चर्चा का विषय
    Breaking News Headlines कारोबार राष्ट्रीय सिनेमा

    कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या का ‘सिंदूर’ बना चर्चा का विषय

    Aman KumarBy Aman KumarMay 23, 2025Updated:May 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या का ‘सिंदूर’ बना चर्चा का विषय
    पूर्व विश्व सुंदरी एवं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान फिल्म महोत्सव में साड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची लेकिन इस बार उनकी मांग में सजा ‘सिंदूर’ चर्चा का केंद्र बन गया। मनीष मल्होत्रा ​​की डिजाइन की गई आइवरी साड़ी पहने हुए ऐश्वर्या फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर छा गईं। ऐश्वर्या 20 वर्षों से अधिक समय से कान फिल्म महोत्सव में नियमित रूप से शिरकत करती आईं है। ऐश्वर्या का यह लुक क्या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति एक सम्मान था, या क्या यह पति अभिषेक बच्चन के साथ लंबे समय से चल रही उनकी अनबन की अफवाहों को शांत करने का उनका तरीका था? सिंदूर एक ऐसा शब्द है जो मौजूदा समय में बैठक कक्षों, कार्यालयों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भावुक चर्चा के केंद्र में है। बुधवार की शाम को जैसे ही ऐश्वर्या कान फिल्म महोत्सव में क्रोइसेट सीढ़ियों पर उतरीं, उनके फोटो और वीडियो तेजी से इंटरनेट पर प्रसारित होने लगे। यह शायद पहली बार है जब ऐश्वर्या कान फिल्म महोत्सव में सिंदूर लगाकर रेड कार्पेट पर पहुंची हैं। मांग में सिंदूर किसी हिंदू महिला के विवाहित होने का प्रतीक होता है। ऐश्वर्या आईवरी रंग की बारीक बुनी हुई बनारसी साड़ी, हाथ से तैयार टिशू के दुपट्टे और गले में हीरे और माणिक जड़ा हार पहनकर रेड कार्पेट पर पहुंची, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके सिंदूर की हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त उन कई लोगों में से एक थीं जिन्होंने ऐश्वर्या के साड़ी-सिंदूर लुक को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सात मई को किए गए मिसाइल हमलों से जोड़ा। बरखा दत्त ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कान में ऐश्वर्या राय की यह वायरल तस्वीर कई लोगों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के लिए एक मौन सलाम मानी जा रही है।’’ एक व्यक्ति ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में ऐश्वर्या को एक सच्ची देशभक्त और भारतीय नारी बताया। एक पोस्ट में कई विकल्प दिए गए: “आपका क्या कहना है- ऐश्वर्या राय का सिंदूर दिखाना: (क) ऑपरेशन सिंदूर को सलामी देना है, (ख) पति अभिषेक बच्चन से अलगाव की अफवाहों को रोकने की दिशा में एक इशारा है (ग) या बस एक फैशन स्टेटमेंट है।”

    कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या का 'सिंदूर' बना चर्चा का विषय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथी के हमले में मरने वालों के आश्रितों एवं घायलों को मिला मुआवजा
    Next Article चांडिल डैम में बोट हाउस निर्माण का, मत्स्यजीवी समिति ने किया विरोध

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.