Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंदनकियारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    चंदनकियारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चंदनकियारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

    जमशेदपुर। चंदनकियारी के विधायक एवं भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार हेतु बुधवार को टाटानगर स्टेशन पहुंचे। रांची से जमशेदपुर तक की यात्रा सड़क मार्ग से पूरी करने के बाद संध्याकाल में गीतांजलि ट्रेन से रायपुर जाने के क्रम में जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपा

     

    कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं फूल-मालाओं से स्वागत किया एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष के शासन के दौरान रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया और पिछले नौ वर्ष के शासनकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा रही है। अमर बाउरी ने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधा और

    आज झारखंड विधानसभा सभा मे विपक्ष के नेता श्री अमर बाउरी को टाटानगर स्टेशन पर नेता प्रतिपक्ष बनने पर शुभकामना और आशीर्वाद देते प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल।

     

    उनपर कई योजनाओं में घोटाला और वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता के आशीर्वाद और विश्वास से पूर्ण बहुमत की मजबूत भाजपा सरकार बनेगी। इसके साथ ही, अन्य चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा सरकार बनेगी। इस दौरान चुनाव प्रचार हेतु विधायक अमर बाउरी के संग जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार भी रायपुर रवाना हुए।

     

     

    इस दौरान स्वागत करने वालों में अनिल मोदी, राकेश सिंह, बिमल बैठा, अमरजीत सिंह राजा, अजीत कालिंदी, बीनानंद सिरका, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, चंचल चक्रवर्ती, गणेश विश्वकर्मा, विमलेश उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह निक्कू, नीरज सिंह चतुर्भुज, राजकमल यादव, सुरेश प्रसाद, मनोज सिंह, बंटी वालिया, बरुण कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

     

    चंदनकियारी के विधायक सह नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी छत्तीसगढ़ जाने के क्रम में पहुंचे जमशेदपुर टाटानगर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिहिजाम के कानगोई में डॉ नागेंद्र सिन्हा विद्यालय के संस्थापक डॉ नागेन्द्र सिन्हा के प्रथम पुण्य तिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.