Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल में ओले और बंगाल में एक्टिव हुआ चक्रवात
    Breaking News Headlines

    दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल में ओले और बंगाल में एक्टिव हुआ चक्रवात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में आज 6 मई को मौसम खुला रह सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है।

    आईमडी ने हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। आज 6 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। 7 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 8 मई तक एक डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है। इसके मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है।

    पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा उत्तर पंजाब, सिक्किम और सौराष्ट्र और कच्छ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, ओडिशा में कुछ स्थानों पर और झारखंड और बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चली।

    आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बौछारों के साथ छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजौरी में सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया, बारामूला में भी आतंकी ढेर
    Next Article खत्म हुआ ‘ऑपरेशन कावेरी’ 11 दिन में सूडान से 3,862 भारतीयों की घर वापसी

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.