मुकेश मित्तल ने चाणक्य चौधरी,
उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज),
टाटा स्टील को लिखा पत्र
मुकेश मित्तल ने”लावारिस मृत मवेशियों/ पशुओं के निष्पादन के संबंध में” टाटा स्टील को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संज्ञान में यह बात आई है कि जमशेदपुर की सड़कों पर मृत पड़े लावारिस मवेशियों / पशुओं को जुस्को की टीम द्वारा बारा स्थित डंपिंग यार्ड में फेंक दिया जाता है।|
अगर जुस्कों द्वारा मृत लावारिस मवेशियों/ पशुओं के निष्पादन की उपरोक्त प्रक्रिया अपनाई जाती है, तो यह कहीं से भी उचित प्रतीत नहीं होती है। यह प्रक्रिया पूर्णत: अमानवीय, मवेशियों के संबंध में अधार्मिक एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

