Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया: केरूकोचा हाट में भीषण आग, पटाखा जलाने के दौरान लगी आग, अफरा तफरी
    Breaking News झारखंड

    चाकुलिया: केरूकोचा हाट में भीषण आग, पटाखा जलाने के दौरान लगी आग, अफरा तफरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 13, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया: केरूकोचा हाट में भीषण आग, पटाखा जलाने के दौरान लगी आग, अफरा तफरी

    जमशेदपुर: श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र (चाकुलिया प्रखंड) एनएच 18 से सटे केरूकोचा हाट में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। पटाखा जलाने के दौरान आग लगने की बात बताई जा रही है। इस आगलगी में 13 बाइक, एक छोटा हाथी वाहन और एक साइकिल जलकर खाक हो गया। इधर, हाट में आग लगने से वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना पर स्थानीय विधायक, पुलिस मौके पर पहुंचे और क्षतिपूर्ति का जायजा लिया। इस आग लगी में पटाखा की करीब एक दर्जन दुकान भी जलने की बात सामने आ रही है।
    मकर को लेकर लगाया गया था हाट

    केरूकोचा मैदान में प्रत्येक मंगलवार को हाट लगाया जाता है। लेकिन मकर को लेकर शनिवार को वहां हाट लगाया गया था। मैदान में सिर्फ पटाखा की दुकानें सजी थी। एक दर्जन से अधिक पटाखा की दुकानें लगाई गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पटाखा चेक करने के दौरान पहले एक दुकान में आग लगी। इसके बाद एक एक कर सभी पटाखा दुकानों में आग लग गई। गनीमत रही की कोई इंसान इसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    भाग निकले पटाखा दुकनादार
    घटना के बाद सभी पटाखों के दुकानदार मौके से भाग निकले। वहीं, हाट में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपनी बाइक व अन्य वाहन को पटाखा की दुकानों के पास पार्क कर के रखा था। पटाखों से निकली चिंगारी ने एक एक कर 13 बाइक, एक छोटा हाथी वहान और साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। कई लोगों ने अपने वाहनों को वहां से हटा लिया। इधर पुलिस पटाखा दुकानदारों का पता लगा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी : सांसद बिद्युत बरण महतो ने टुसू पर्व के मद्देनजर दोमुहानी घाट का किया निरीक्षण
    Next Article हाईकोर्ट के आदेश पर आवास बोर्ड के आवंटियों को लाव- लश्कर के साथ कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासन

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.