Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा नक्सली हमला: सारंडा जंगल में दो IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर घायल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चाईबासा नक्सली हमला: सारंडा जंगल में दो IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा नक्सली हमला: सारंडा जंगल में दो IED ब्लास्ट, CRPF इंस्पेक्टर घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने दो अलग- अलग स्थानों पर विस्फोटक हमले किए. नक्सल विरोधी अभियान चला रही सुरक्षा बलों की टीम को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया गया, जिसमें सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए.

    घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा गांव के बाबूडेरा इलाके में हुई. उस वक्त जिला पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल संयुक्त रूप से नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे. नक्सलियों ने पहले से घात लगाकर सुरक्षा बलों पर हमला किया. घायल इंस्पेक्टर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    उधर दूसरी घटना में नक्सलियों ने एक पुलिया को विस्फोटक से उड़ा दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई. पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेनु ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा बल अभियान के दौरान यह हमला हुआ. घायल अधिकारी का इलाज चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में है.

    हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया. नक्सलियों के अब भी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है और वे किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हो सकते हैं. सारंडा का घना जंगल नक्सलियों का पारंपरिक गढ़ माना जाता है, हालांकि हाल के वर्षों में सुरक्षा बलों की सक्रियता से उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगा है.

    हालांकि हाल ही में कुछ नक्सलियों ने डीजीपी अनुराग गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और सरेंडर करने की चेतावनी दी थी. मालूम हो कि भाकपा नक्सली संगठन द्वारा 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह मनाने की भी जानकारी मिली है.

    CRPF इंस्पेक्टर घायल चाईबासा नक्सली हमला: सारंडा जंगल में दो IED ब्लास्ट
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंकुरम् गर्भ में संस्कार की पाठशाला का अनूठा अभियान
    Next Article ट्रैफिक पुलिस की मनमानी: महिला को दौड़कर धक्का देने से गिरी स्कूटी, घायल — जमशेदपुर में आक्रोश

    Related Posts

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    November 2, 2026

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल, लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    November 2, 2026

    मैं सत्ता का प्रथम विपक्षी,

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Coronavirus disease 2019

    आदित्यपुर में सनसनीखेज गोलीकांड, 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को सगे भाई ने मारी गोली

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल, लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा

    मैं सत्ता का प्रथम विपक्षी,

    गम्हरिया की घटना ने पुलिसिंग की बुनियाद पर खड़े किए गंभीर सवाल

    बेटे को खोने वाले परिवार के घर पहुंचे अमित सिंह प्रिंस, रोते हुए बोले—मुझे अपना बेटा मान लो, मैं पूरा फर्ज निभाऊंगा

    उत्तर प्रदेश की सियासत में जनता के मुद्दे कहां गुम हैं?

    सोनिया गांधी ने राजद प्रमुख लालू यादव से मुलाकात की

    रामलीला में अखिलेश की हुंकार, यूपी में गठबंधन की एकता पर सवाल!

    गोकर्ण समुद्र तट पर हादसा, जमशेदपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर शोभा दास की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.