Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करेंगे डॉ अजय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म रांची राजनीति

    सीजीपीसी भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करेंगे डॉ अजय

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीजीपीसी भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करेंगे डॉ अजय

     

    भगवान सिंह की चिंता पर सिख युवक हमले मामले को दिल्ली में उठाने की बात कही
    कांग्रेस कार्यकारणी के सदस्य और कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने सीजीपीसी की आधारभूत सरंचना निर्माण में आर्थिक सहयोग करने का वादा किया है। बुधवार को सीजीपीसी कार्यालय में हो रहे भवन निर्माण की महत्वकांक्षी परियोजन से प्रभावित होकर सहयोग करने का आश्वासन दिया

    साकची स्थित कार्यालय में उन्होंने कानपुर में सिख युवक पर हुए हमले मामले में प्रधान भगवान सिंह द्वारा उठाये मुद्दे को दिल्ली में शीर्ष नेताओं के समक्ष उठाने की बात भी उन्होंने की।

    सीजीपीसी भवन निर्माण कमिटी के अध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह टीटू ने आधारभूत सरंचना परियोजना के कार्यप्रगति पर डॉ अजय कुमार के सामने प्रकाश डाला जिससे प्रभावित होकर डॉ अजय कुमार ने सम्मानजनक आर्थिक सहयोग करने का वादा किया। सुरेंद्र पाल सिंह टीटू ने कहा कि सीजीपीसी सामाजिक सेवा के उद्देश्य से भवन निर्माण करवा रहा है।

    इस दौरान प्रधान भगवान सिंह ने सिख युवक पर हुए हमले पर गहरी चिंता जताते हुए डॉ अजय से उचित कार्यवाई करवाने कर का आग्रह किया जिसपर डॉ अजय कुमार ने मामले को दिल्ली में शीर्ष नेताओं के समक्षं रखने की बात कही। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ अजय से पहले भी सहयोग मिलता रहा है और आगे भी उनसे समाज को काफी उम्मीदें हैं।

     

    इससे पूर्व सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह सहित अन्य सदस्यों में मुख्यरूप से चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह-गुरचरण सिंह बिल्ला सुरेंद्र पाल सिंह टीटू, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह-चंचल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू , सुरेंद्र सिंह छिंदे, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरमीत सिंह, अर्जुन सिंह बलिया, सुखवंत सिंह सुखु, कुलदीप सिंह, ज्ञानी हरविंदर सिंह, दीदार सिंह, सुखविंदर सिंह, करतार सिंह और अन्य ने डॉ अजय कुमार का शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई पर सुनवाई टली

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.