Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई पर सुनवाई टली
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई पर सुनवाई टली

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुप्रीम कोर्ट में आनंद मोहन की रिहाई पर सुनवाई टली

     

    पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई मामले में  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन यह टल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला कोर्ट में 27वें नंबर पर लिस्टेड था। लेकिन सुनवाई 24वें नंबर पर रहे मामले तक हो सकी है। अब इस मामले की सुनवाई के लिए नई तारीख दी जाएगी। इससे पहले बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए अगस्त माह में दो तारीखें पड़ी थी। पहली तारीख 8 अगस्त को सुनवाई के लिए 11 अगस्त तय हुआ। उसके बाद 11 अगस्त को सुनवाई के लिए 26 सितंबर का दिन तय हुआ। 11 अगस्त को हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने पार्टियों को अतिरिक्त हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था।

     

    रिहाई पर होना है फैसला

    सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच आनंद मोहन की बिहार सरकार द्वारा रिहाई के मामले की सुनवाई कर रही है। 1994 में बिहार के गोपालगंज जिले के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया ह’त्या मामले में आनंद मोहन दोषी करार दिए गए थे। 2007 में निचली अदालत ने इस मामले में आनंद मोहन को फांसी की सजा सुनाई थी। सजा के फैसले को चुनौती हाई कोर्ट में दी गई तो वहां से राहत मिली और सजा आजीवन कारावास में बदल गई। इसके बाद बिहार सरकार ने लेकिन 27 अप्रैल को उन्हें 14 साल जेल में बिताने के आधार पर रिहा कर दिया। सरकार के इसी फैसले का विरोध सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा है।

    जी कृष्णैया की पत्नी कर रही विरोध

    आनंद मोहन पर जिस अधिकारी की हत्या का आरोप है, उसकी पत्नी उमा कृष्णैया ने उनकी रिहाई का विरोध किया है। उमा कृष्णैया ने अपनी याचिका में बिहार सरकार का आदेश रद्द करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौत की सज़ा को जब उम्र कैद में बदला जाता है, तब दोषी को आजीवन जेल में रखा जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट भी ऐसे फैसले दे चुका है, लेकिन आनंद मोहन को सिर्फ राजनीतिक कारणों से बिहार सरकार ने जेल नियमावली के नियम 481(1)(a) को बदल कर रिहा कर दिया।

    सरकार के नियम बदलने से मिली थी रिहाई

    आपको बता दें कि आनंद मोहन बिहार में पूर्व से चली आ रही जेल नियमावली के आधार पर कभी रिहा नहीं हो पाते। 2012 में बिहार सरकार की तरफ से बनाई गई जेल नियमावली में सरकारी कर्मचारी की ह’त्या को जघन्य अपराध माना गया था। इस अपराध में उम्र कैद पाने वालों को 20 साल से पहले किसी तरह की छूट न देने का प्रावधान था। लेकिन बिहार सरकार ने इसी साल जेल नियमावली में बदलाव कर दिया। नई नियमावली में सरकारी कर्मचारी की ह’त्या को भी सामान्य ह’त्या की श्रेणी में रख दिया गया। इसी कारण आनंद मोहन की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हुआ।

    आनंद मोहन बिहार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजीपीसी भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करेंगे डॉ अजय
    Next Article सीतारामडेरा पुलिस की अनोखी पहल से बदली तस्वीर

    Related Posts

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    April 17, 2026

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    April 17, 2026

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.