Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यों को आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त राशि तत्काल मुहैया कराए केंद्र सरकार: खरगे
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति राष्ट्रीय

    राज्यों को आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त राशि तत्काल मुहैया कराए केंद्र सरकार: खरगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्यों को आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त राशि तत्काल मुहैया कराए केंद्र सरकार: खरगे

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में भारी बारिश से जानमाल के नुकसान पर शुक्रवार को दुख जताया और कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मोदी सरकार को राज्यों को आपदा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त राशि तत्काल उपलब्ध करानी चाहिए।

    उत्तराखंड में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त रास्तों को देखते हुए बृहस्पतिवार को केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गयी जबकि राज्य के विभिन्न स्थानों पर पिछले 24 घंटे में वर्षा संबंधी घटनाओं में 14 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए।

     

     

    खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तराखंड में बादल फटने, भारी वर्षा व भूस्खलन से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बेहद दुःखद है। जानकारी के मुताबिक़, बहुत सारे लोग लापता हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम उत्तराखंड के लोगों के साथ हैं। पीड़ितों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हमें भरोसा हैं कि सेना जो बचाव कार्य कर रही उससे लोगों को सुरक्षा व राहत मिलेगी।’’

    उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रशासन से आग्रह है कि वे अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और पीड़ितों की मुआवज़ा दें तथा अन्य मदद करें।

     

     

     

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘देश जल-वायु परिवर्तन से जूझ रहा है, जहां बाढ़, भारी वर्षा, बादल फटना और कई राज्यों में सूखे जैसी आकस्मिक स्थिति हो गई है। इसके लिए हमें ठोस नीति निर्माण कर, सभी की भागीदारी के साथ, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर क़दम उठाने होंगे। हमें अपने आपदा-प्रबंधन को भी दुरुस्त करना होगा। इन सबके लिए सरकार की सकारात्मक पहल ज़रूरी है।’’

    खरगे ने कहा, ‘‘साल दर साल हो रही इन प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मोदी सरकार को बिना किसी भेदभाव के राज्यों को अतिरिक्त आपदा प्रबंधन राशि तुरंत उपलब्ध करानी चाहिए।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी अस्पतालों को मरीज उपलब्ध कराने वाली योजना बनकर रह गई है ‘आयुष्मान भारत’ : कांग्रेस
    Next Article साफ सफाई के लिए JNAC को आजसू ने सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.