Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरजी कर मामला : दिल्ली में रेजीडेंट चिकित्सक बंगाल भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे
    Headlines

    आरजी कर मामला : दिल्ली में रेजीडेंट चिकित्सक बंगाल भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आरजी कर मामला : दिल्ली में रेजीडेंट चिकित्सक बंगाल भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे

    नयी दिल्ली:  दिल्ली के प्रमुख अस्पतालों के रेजीडेंट चिकित्सक, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म-हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर बुधवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी में स्थित बंगाल भवन के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

     

     

    ‘ज्वाइंट दिल्ली रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन’ (आरडीए) की कार्य समिति ने मंगलवार देर रात इस प्रदर्शन की घोषणा की।

    एक बयान में कहा गया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), सफदरजंग अस्पताल, आरएमएल अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों के रेजीडेंट चिकित्सक बुधवार शाम छह बजे आयोजित होने वाले प्रदर्शन में भाग लेंगे।

    बयान के अनुसार, यह प्रदर्शन प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के खिलाफ देशभर में 12 अगस्त को शुरू हुए और 22 अगस्त तक किए गए एक व्यापक आंदोलन का हिस्सा है। इसे उच्चतम न्यायालय द्वारा त्वरित न्याय दिए जाने के वादों के बाद निलंबित कर दिया गया था।

     

     

    बयान में कहा गया है कि हालांकि, जांच ‘‘रोक’’ दी गयी और कोई कार्रवाई रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की गयी जैसा कि हाल में उच्चतम न्यायालय की सुनवाई के दौरान दिखा।

    ज्वाइंट दिल्ली रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) की कार्य समिति के एक प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘हमने प्रक्रिया पर भरोसा करते हुए सद्भावना में अपनी हड़ताल निलंबित कर दी थी लेकिन अब हम खुद को छला हुआ महसूस करते हैं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘संवाद की कमी और कार्रवाई में देरी हमारी सुरक्षा चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के चिंताजनक अभाव को दर्शाती है।’’

    इस बयान में दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रदर्शनरत कनिष्ठ चिकित्सकों को आश्वस्त करने में नाकाम रही जिनमें से कई आमरण अनशन कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने एनएसजी के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
    Next Article बाबा सिद्दीकी हत्या मामला: हमलावरों ने यूट्यूब वीडियो से बंदूक चलाना सीखा था

    Related Posts

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    July 26, 2026

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    बिहार में आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.