Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजनाथ सिंह, अमित शाह, गडकरी और शिवराज समेत कैबिनेट मंत्रियों ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली
    Headlines राजनीति

    राजनाथ सिंह, अमित शाह, गडकरी और शिवराज समेत कैबिनेट मंत्रियों ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राजनाथ सिंह, अमित शाह, गडकरी और शिवराज समेत कैबिनेट मंत्रियों ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

    नयी दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत मोदी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने सोमवार को 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।

    अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की पहली बैठक सोमवार को शुरू हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदन के नेता के नाते सबसे पहले, सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान भाजपा के सदस्य ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगा रहे थे।

     

     

    प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई।

    प्रधानमंत्री मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने सदस्य के रूप में शपथ ली। दोनों सदस्य अगले दो दिन सदन की कार्यवाही के संचालन में प्रोटेम स्पीकर महताब की सहायता करेंगे।

    कांग्रेस सदस्य के. सुरेश, द्रमुक के टी आर बालू और तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय को भी सिंह और कुलस्ते के साथ पीठासीन सभापतियों के पैनल में चुना गया है लेकिन उन्होंने शपथ नहीं ली।

     

     

    कांग्रेस ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब के निर्वाचन पर आपत्ति जताई है। विपक्षी दल का कहना है कि इस पद पर निर्वाचन के लिए उसके आठ बार के सदस्य सुरेश की अनदेखी की गई है।

    विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) का कहना है कि उसके सदस्य सुरेश, बालू और बंदोपाध्याय विरोध स्वरूप पैनल में शामिल नहीं होंगे।

    शपथ ग्रहण के क्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर, भारी उद्योग तथा इस्पात मंत्री एच डी कुमारस्वामी, वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम माझी, पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पत्तन, जहाजरानी तथा जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सदन की सदस्यता ग्रहण की।

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी, जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओरांव, कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी सदन की सदस्यता ग्रहण की।

     

     

     

    पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान और जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने भी 18वीं लोकसभा के सदस्य के नाते शपथ ग्रहण की।

    राममोहन नायडू और जी किशन रेड्डी ने तेलुगू भाषा में, कुमारस्वामी और प्रह्लाद जोशी ने कन्नड में, जुएल ओरांव और धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिया में, सी आर पाटिल ने गुजराती में और सोनोवाल ने असमिया भाषा में शपथ ग्रहण की। अन्य सभी कैबिनेट मंत्रियों ने हिंदी में शपथ ग्रहण की।

     

     

     

    सदन की कार्यवाही शुरू होते ही महताब ने कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी के वायनाड संसदीय क्षेत्र से इस्तीफे को 18 जून के प्रभाव से स्वीकार किए जाने की जानकारी दी।

    प्रधानमंत्री मोदी हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं। मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने नौ जून को शपथ ली थी।

    इससे पहले महताब ने राष्ट्रपति भवन में सदन के सदस्य और प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद :अवैध बालू लदे तीन हाईवा समेत दो लग्जरी कार जब्त,तीन व्यक्ति गिरफ्तार
    Next Article आपातकाल की 50वीं बरसी पर देशवासी संकल्प लें ताकि फिर कोई इसे लागू करने की हिम्मत ना करे: मोदी

    Related Posts

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    July 16, 2026

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    July 16, 2026

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    मंदिरों में भ्रष्टाचार: सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात जरूरी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में खींचा रथ

    चाटुकारिता की राजनीति: आत्मसम्मान की सरेआम नीलामी

    मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव: ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद

    मानसून सत्र का बड़ा दांव: महिला आरक्षण, परिसीमन और बदलती राजनीति

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.