Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का IPO आज खुलेगा
    Breaking News Business Headlines

    पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का IPO आज खुलेगा

    News DeskBy News DeskNovember 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. डिजिटल पेमेंट और फाइनैंशल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग issue 8 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहा है. कंपनी इसके जरिए 18,300 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है.

    पेटीएम के IPO का बैंड 2080 से 2150 रुपये प्रति शेयर रखा गया है. अगर पेटीएम का आईपीओ सफल होता है तो साल 2010 में कोल इंडिया लिमिटेड के शेयर बिक्री के बाद यह सबसे बड़ा प्राइमरी शो साबित हो सकता है.

    पेटीएम का बढ़ा नुकसान

    पेटीएम के बारे में हर कोई जानता है और लोग जमकर इसका इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन क्या आपके ट्रांजेक्शन करने से कंपनी को फायदा हो रहा है? नहीं, कंपनी लगातार नुकसान झेल रही है. वित्त वर्ष 2021 में पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने 1701 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया है.

    ग्रे मार्केट का हाल

    ग्रे मार्केट में डिजिटल पेमेंट्स कंपनी पेटीएम का आईपीओ करीब 140 रुपये प्रीमियम दिखा रहा है. यानी उम्मीद की जा रही है कि यह शेयर 2300 रुपये के ऊपर ही लिस्ट होगा.

    आठ साल से घाटा

    लगातार आठवें साल PayTm को नुकसान हुआ है. कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने जनवरी 2021 में कहा था कि इस बार कंपनी मुनाफे में आ सकती है, क्योंकि कोरोना की वजह से डिजिटल ट्रांजेक्शन में तेजी देखी गई है, लेकिन नतीजे नेगेटिव रहे. इससे पहले साल 2020 में भी कंपनी को 2942 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था.

    निवेशक बेचेंगे हिस्सा

    PayTm आईपीओ के जरिए मौजूदा निवेशक 10,000 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे, जबकि बाकी 8300 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी होंगे. पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा, जापान का सॉफ्टबैंक, चीन के एंट ग्रुप, अलीबाबा और Elevation Capital कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे. विजय शेखर शर्मा इसके जरिए आने वाली राशि का इस्तेमाल QBE Raheja के साथ फाइनेंशियल डील को पूरा करने में करेंगे.

    पेटीएम के किस वर्टिकल से होगी कमाई

    पेटीएम का नुकसान कब तक कम हो सकता है, इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि पेटीएम के नॉन पेमेंट सर्विसेज कारोबार में तेजी आने के बाद कंपनी मुनाफे में जा सकती है. पेटीएम अब धीरे-धीरे पेमेंट सेवा कारोबार पर अपनी निर्भरता कम कर रही है. PayTm अब क्रेडिट टेक, इंश्योरेंस, वेल्थ जैसी सेवाओं का विस्तार कर रही है. पेटीएम अब एक फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी बनना चाहती है और इस तरह की सेवा के रफ्तार पकड़ने के बाद कंपनी मुनाफे में आ सकती है.

    पेटीएम का क्रेडिट बिजनेस

    विश्लेषकों का अनुमान है कि पेटीएम कर्ज कारोबार को बढ़ाना चाहती है और इस कारोबार के रफ्तार पकड़ने के बाद कंपनी शानदार मुनाफा दर्ज कर सकती है. पेटीएम के म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन और ब्रोकिंग बिजनेस ने भी ठीक-ठाक शुरुआत की है और आने वाले समय में कंपनी बीमा कारोबार से भी अच्छा खासा मुनाफा कमा सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेरर फंडिंग के मामले में हाफिज सईद लाहौर हाईकोर्ट से बरी
    Next Article भारत ने लिओनार्डो एसपीए के साथ व्यापार सौदों पर लगी रोक हटाई

    Related Posts

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    September 12, 2026

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    September 11, 2026

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम, लोकतंत्र की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल

    नशे के सौदागरों पर शिकंजा: विरार में 17 हजार के ‘गांजा’ के साथ 18 साल का मुन्ना भाई गिरफ्तार!

    हृदय में बस गई दतिया की वह सुबह: एक अविस्मरणीय यात्रा वृत्तांत

    पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था समेत लंबित मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल, जमशेदपुर में भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

    भादो अमावस्या पर राणी सती दादीजी का मंगल पाठ, भक्ति में डूबा गोलमुरी शिव मंदिर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.