Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब शेयरचैट में छटनी, इस टेक कंपनी, 100 से ज्यादा, कर्मचारियों को जॉब से निकाला
    Breaking News Headlines

    अब शेयरचैट में छटनी, इस टेक कंपनी, 100 से ज्यादा, कर्मचारियों को जॉब से निकाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंदी की आशंका को लेकर दुनिया की कई दिग्गज टेक कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. इसी कड़ी में भारत की घरेलू सोशल मीडिया कंपनी ShareChat (मोहल्ला टेक प्राइवेट लिमिटेड) ने Jeet11 नामक अपने फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है और 5 फीसदी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. शुक्रवार को कंपनी ने इस बात की पुष्टि की है.

     

    शेयरचैट में करीब 2,200 एम्पलाइज हैं और इस छंटनी से 100 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. Google और टेमासेक-समर्थित इस यूनिकॉर्न ने कहा कि वह आगे सभी भूमिकाओं और कार्यों के लिए लोगों को काम पर रखना जारी रखेगा.

     

    मोहल्ला टेक ने एक बयान में कहा, “एक स्टैंडर्ड बिजनेस प्रैक्टिस के तौर पर हम समय-समय पर अपनी रणनीतियों का मूल्यांकन करते हैं. हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम जीत11 के संचालन को बंद कर रहे हैं और हमने अपने कुछ कार्यों को पुनर्गठित किया है, जिसका अर्थ है टीमों के अंदर कुछ प्रतिभाओं का आना-जाना और कुछ कर्मचारी बाहर चले जाना संभव होगा. इस प्रक्रिया ने हमारे 5% से कम कर्मचारियों को प्रभावित किया है.”

     

    बता दें कि ShareChat की स्थापना 2015 में फरीद अहसन, अंकुश सचदेवा और भानु प्रताप सिंह ने की थी. लोकप्रिय फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम11 से मुकाबला करने के लिए इसने फरवरी 2020 में Jeet11 लॉन्च किया, जिससे उपयोगकर्ता क्रिकेट और फुटबॉल मैचों पर दांव लगाते थे.

     

    बीते कुछ दिनों में कई टेक स्टार्टअप्स ने एक चुनौतीपूर्ण अर्थव्यवस्था के चलते फंडिंग फ्रीज होने के कारण कर्मचारियों को कम कर दिया. इस हफ्ते की शुरुआत में, न्यूज एग्रीगेशन यूनिकॉर्न डेलीहंट और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म जोश की पैरेंट फर्म VerSe Innovation Pvt. Ltd ने अपने 3,000-मज़बूत कर्मचारियों में से 5% को कम कर दिया था. पिछले महीने सॉफ्टबैंक समर्थित एडटेक यूनिकॉर्न अनएकेडमी ने एडटेक सेक्टर के लिए आगे की चुनौतियों का संकेत देते हुए, एक साल के भीतर छंटनी के तीसरे दौर में अपने 10 फीसदी कर्मचारियों यानि लगभग 350 लोगों को निकाल दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउन्नाव: सड़क हादसा, तीन ट्रक आपस में भिड़े, आग लगने से 2 जिंदा जल गए
    Next Article TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की जनसभा से पहले ब्लास्ट, 3 की मौत; 2 गंभीर

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.