Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्रिप्टोकरेंसी निवेश में आया उछाल, पांच महीने बाद मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ डॉलर के पार
    Breaking News Business Headlines

    क्रिप्टोकरेंसी निवेश में आया उछाल, पांच महीने बाद मार्केट कैप 2.5 लाख करोड़ डॉलर के पार

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पांच महीने के गैप के बाद क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों का रुझान फिर बढ़ता हुआ दिखने लगा है. यही वजह है कि क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 2. 5 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है. अगले सप्ताह बिटक्वाइन का पहला फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड यानी ETF शुरू होने की खबरों से भी इसमें निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है. माना जा रहा है कि बिटक्वाइन ईटीएफ शुरू होने से क्रिप्टोकरेंसी में निवेशकों का विश्वास और बढ़ेगा.

    क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप 12 मई, 2021 को बढ़ कर 2.54 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया था. इस बीच, बिटक्वाइन पिछले सात दिनों से लगातार बढ़ रहा है और इस रिपोर्ट को लिखे जाने तक 61 हजार डॉलर पर पहुंच चुका है. CoinMarketCap के डेटा के मुताबिक पिछले सात दिन में यह 11 फीसदी बढ़ चुका है वहीं Ethereum और Polkadot क्रमश: 9 और 16.5 फीसदी बढ़ चुका है. शनिवार को दुनिया भर की सारी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप बढ़ कर ढाई लाख करोड़ डॉलर तक पहुंच चुका था. हालांकि बाद में यह थोड़ा घट कर 2.47 लाख करोड़ डॉलर पर आ गया.
    Bitcoin में तेजी का सबसे ज्यादा फायदा इसके सबसे बड़े पब्लिक होल्डर Microstrategy को हुआ है. कंपनी के पास 114,041 बिटक्वाइन हैं. इसने 3.16 अरब डॉलर खर्च कर इन्हें खरीदे हैं. बिटक्वाइन ट्रेजरीज के आंकड़ों के मुताबिक अब इनकी कीमत 7 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है. बिटक्वाइन की दूसरी बड़ी होल्डर कंपनी टेस्ला है. इसके पास 43,200 बिटक्वाइन हैं. इनकी कीमत 1.5 अरब डॉलर से बढ़ कर 2.62 अरब डॉलर हो गई है. इस बीच, अमेरिका दुनिया में बिटक्वाइन माइनिंग का सबसे बड़ा हब बन गया है. इस मामले में इसने चीन को पीछे छोड़ दिया है. इस साल चीन ने क्रिप्टो माइनिंग पर प्रतिबंध लगा दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस नेता पीएल पुनिया का बड़ा बयान: कहा- यूपी में प्रियंका गांधी होंगी चुनावी चेहरा
    Next Article राज्यपाल सत्यपाल मलिक का किसानों के पक्ष में बयान: कहा- एमएसपी की गारंटी दे सरकार, सुलझ जाएगा विवाद

    Related Posts

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    July 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.