नए बजट की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है :भरत सिंह
इस महामारी के दौरान इससे संतुलित बजट नहीं हो सकता – भरत सिंह
जमशेदपुर 1 फरवरी – आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021- 22 का बजट पेश किया! जिस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री भरत सिंह जी ने कहा कि इस नए बजट में सरकार का फोकस स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिफॉर्म के जरिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने किसानों को किसी फसल में आने वाले लागत पर लागत से डेढ़ गुना मूल्य पर एम.एस.पी प्रदान करने की बात की है जिससे कृषि को एक नई आयाम प्रदान होगी साथ ही कोई नया टैक्स ना लगाकर इंडस्ट्री को कोरोना काल में हुए नुकसान से उबारने का कार्य किया है! जिससे जल्द ही कई बेरोजगार मजदूरों को फिर से एक बार रोजगार मिलेगा! वित्त मंत्री जी ने बजट में जो 6 पिलर्स के नाम गिनाए हैं जो कि 1. स्वास्थ्य और कल्याण, 2. भौतिक और वित्तीय पूंजी, 3. अवसंरचना, 4. आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, 5. मानव पूंजी में नवजीवन का संचार करना, 6. नवप्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास और न्यूनतम सरकार और अधिकतम शासन है इससे साफ पता चलता है कि इस वर्ष के बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा गया है! इस नए बजट में जो कोविड वैक्सीन लिए 35 हजार करोड़ों, मछुआरों के लिए 5 नए बंदरगाह आदि का ऐलान किया गया है इससे देश जल्द ही पिछले साल कोरोना के कारण हुए नुकसान से उभरेगा और विकास की राह पर अग्रसर होगा! हम दिल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को इस संतुलित बजट के लिए धन्यवाद देते हैं!

