Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मसाज के दौरान ब्रिटिश महिला से गोवा में रेप, पति संग गई थी गोवा घूमने
    Breaking News Headlines

    मसाज के दौरान ब्रिटिश महिला से गोवा में रेप, पति संग गई थी गोवा घूमने

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पणजी. विदेशी सैलानी घूमने के लिए गोवा के बीच पर आते रहते हैं। इसी कड़ी में पणजी में ब्रिटिश मूल की महिला के साथ कथित तौर पर रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने रेप के आरोप में 32 साल के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने मालिश के बहाने ऐसा गलत काम किया है। यह सब तब हुआ जब वह महिला की मालिश कर रहा था। दरअसल, यह घटना बीते दो जून की है जब पणजी के तटीय गांव अरंबोल में ब्रिटिश महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। यह महिला बीच के पास ‘स्वीट लेक’ पर आराम कर रही थी। तभी जोएल विंसेंट डिसूजा नामक एक शख्स उसके पास आया और उसने मालिश करने की पेशकश की। इसके बाद उसने मालिश करने के बहाने महिला के साथ गलत काम किया।महिला ने पति के साथ मिलकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वे दोनों गोवा घूमने के लिए भारत आए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम जोएल विंसेंट डिसूजा है। पुलिस ने कहा कि मालिश के दौरान महिला ने यह भी आरोप लगाया कि डिसूजा ने गलत तरीके से उसके स्तनों को छुआ और साथ ही आरोपी ने अपनी उंगली भी महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली।इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के बाद सोमवार देर रात डिसूजा को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी गोवा में अनौपचारिक मालिश सेवाओं की पेशकश करने वाले समूह का हिस्सा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलालू प्रसाद यादव को 13 साल पुराने केस से मिली राहत, कोर्ट ने लगाया 6 हजार का जुर्माना
    Next Article सीएम योगी भक्त रसखान की समाधि पर पहुंचे, लिखा-भक्ति जाति-पाति नहीं देखती

    Related Posts

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    June 23, 2026

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    June 23, 2026

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.