Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, आतंकवादियों को विस चुनाव में बाधा डालने नहीं देंगे : बीएसएफ
    Headlines

    सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, आतंकवादियों को विस चुनाव में बाधा डालने नहीं देंगे : बीएसएफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं, आतंकवादियों को विस चुनाव में बाधा डालने नहीं देंगे : बीएसएफ

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि सीमाओं पर यह सुनिश्चित करने के लिए घुसपैठ रोधी कदम उठाए गए हैं कि आतंकवादी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ न करें और विधानसभा चुनाव में बाधा न डालें।

    बीएसएफ, जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक डी के बूरा डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में पत्रकारों से बात कर रहे थे। दक्षिण कश्मीर में डोडा जिले के साथ छह अन्य जिलों की कुल 24 विधानसभा सीटों और जम्मू के चेनाब घाटी क्षेत्र में पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होना है।

     

     

    बीएसएफ अधिकारी ने कहा, ‘‘सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं क्योंकि बीएसएफ ने पुलिस समेत संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर घुसपैठ रोधी सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। मैं हर किसी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान ऐसी कोई गतिविधि (सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ) होने नहीं दी जाएगी।’’

    उन्होंने कहा कि बीएसएफ किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है और वह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में अपनी भूमिका निभाएगा।

    बूरा ने कहा, ‘‘बीएसएफ एक सक्षम बल है और आप पाएंगे कि हमारे सैनिक कठिन इलाकों में अधिक तैनात हैं क्योंकि वे किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने और अपना काम बहादुरी से करने में सक्षम हैं। सुरक्षित रूप से चुनाव कराने के लिए बीएसएफ यहां (चेनाब घाटी में) तैनात है।’’

     

     

    डोडा और किश्तवाड़ जिलों में हाल में हुई आतंकी घटनाओं के संदर्भ में बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर मौजूद कमांडर कुछ घटनाओं से अवगत हैं और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित बनाने के लिए युक्तिसंगत तरीके से अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं तथा ‘‘मुझे उम्मीद है कि चुनाव के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटेगी।’’

     

     

    इससे पहले, बीएसएफ आईजी ने बल के 20 कमांडिंग अधिकारियों के साथ एक बैठक में चुनाव सुरक्षा की समीक्षा की। बीएसएफ की टुकड़ियां सभी तीनों जिलों में तैनात हैं। उन्होंने हाल फिलहाल में इस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना दी।

    उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (आतंकवादियों) संख्या अधिक नहीं है लेकिन चूंकि इलाके में विशाल घना जंगल है तो उन्हें छिपने का मौका मिल रहा है।’’ उन्होंने जवानों से सतर्क रहने और आतंकवादियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने के लिए कहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने वाहन उद्योग से वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को भारत में लाने का किया आह्वान
    Next Article बंगभाषी उन्नयन समिति द्वारा लंबित मांगो के आलोक में निकाली विशाल रैली प्रदर्शन 

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.