Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पान मसाला के ऐड पर अमिताभ बच्चन ने मांगी क्षमा, कहा- पैसे मिलते हैं, इसलिए सोचना पड़ता है
    Business Headlines सिनेमा

    पान मसाला के ऐड पर अमिताभ बच्चन ने मांगी क्षमा, कहा- पैसे मिलते हैं, इसलिए सोचना पड़ता है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन तमाम विज्ञापनों में नजर आते हैं. उनकी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है, जिसके चलते उन विज्ञापनों का प्रभाव काफी रहता है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह के साथ एक पान मसाला का विज्ञापन किया. जिसके चलते उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. बताते चलें कि सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन भी पान मसाला के विज्ञापन में नजर आते हैं.

    सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट कर लिखा था, एक घड़ी खरीदकर हाथ में क्या बांध ली, वक्त पीछे ही पड़ गया मेरे.

    उनके इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स कॉमेंट कर रहे हैं. अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, प्रणाम सर, सिर्फ एक बात पूछनी है आपसे क्या जरुरत है आपको भी कमला पसंद पान मसाले का विज्ञापन करना पड़ा. फिर क्या फर्क है आप में और इन टटपुंजियों में?

    अमिताभ बच्चन ने यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए लिखा, मान्यवर, क्षमा प्रार्थी हूं, किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं. हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है. अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है, लेकिन हमारे इंडस्ट्री में जो बहुत से लोग काम कर रहे हैं. जो कि कर्मचारी हैं, उनको भी काम मिलता है और धन भी. मान्यवर टटपूंजिया शब्द आपके मुख से शोभा नहीं देता और न ही हमारी इंडस्ट्री के अन्य कलाकारों को भी शोभित करता है. आदर सहित नमस्कार करता हूं.

    गौरतलब है कि बॉलिवुड के सितारों को शराब, तंबाकू और पान मसाला का विज्ञापन करते हुए देखा जा सकता है. जब इन विज्ञापनों पर हल्ला होता है तो ये सितारे चुप्पी साध लेते हैं. एक बार प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उन्हें जिसका विज्ञापन करना होगा तो करेंगे, अगर लोगों को प्रॉडक्ट नहीं खरीदना है तो न खरीदें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहक्कानी गुट से हुई गोलीबारी के बाद साइडलाइन हुआ बरादर, तालिबान के भीतर गंभीर मतभेद
    Next Article कुलगाम में दो आतंकी वारदात, पुलिसकर्मी और बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    August 6, 2026

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: चुनावी अफवाहों का सच और लोकतांत्रिक विश्वास

    ईवीएम पर उठ रहे सवालों: अफवाहों की राजनीति और लोकतांत्रिक विश्वास पर खतरा

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.