Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाइवा मालिक और जेएलकेएमनेता के बीच खूनी संघर्ष, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज।
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाइवा मालिक और जेएलकेएमनेता के बीच खूनी संघर्ष, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाइवा मालिक और जेएलकेएमनेता के बीच खूनी संघर्ष, आत्मदाह की कोशिश, पुलिस का लाठीचार्ज।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झरिया के भौंरा ओपी क्षेत्र स्थित परसियाबाद मोड़ पर गुरुवार की देर रात हाइवा मालिक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिव कुमार यादव और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के झरिया प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक महतो के बीच हुए विवाद ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया। इस घटना के बाद इलाके में करीब तीन घंटे तक जबरदस्त हंगामा और सड़क जाम की स्थिति बनी रही। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आखिरकार लाठीचार्ज तक करनी पड़ी।

    वहीं, मारपीट के बाद आक्रोशित भीड़ के बीच एक जेएलकेएमनेता समर्थक, डिस्को महतो ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि इस घटना से लोगों का गुस्सा और भड़क गया। जिससे उन्होंने भौंरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जाम के कारण करीब तीन घंटे तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से ठप रही।

     

    जेएलकेएमनेता नेता कार्तिक महतो ने बताया कि भौंरा क्षेत्र में हाइवा वाहनों से लगातार प्रदूषण और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। गुरुवार को सड़क पर पानी का छिड़काव होने के बाद एक हाइवा के गुजरने से कीचड़ उछलकर लोगों पर गिरा। जब उन्होंने चालक को वाहन रोकने को कहा तो उसने हाइवा संचालक शिव कुमार यादव को इसकी सूचना दी। कुछ देर बाद शिव कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। जिसमें उनका दायां हाथ टूट गया।

    वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिंदरी अनुमंडल के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग (लाठीचार्ज) करना पड़ा। जिसमें कुछ महिलाओं को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायल कार्तिक महतो को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है। जबकि हमले के आरोपी मौके से फरार हो गए।

     

    वहीं पूर्व पार्षद शिव कुमार यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के संबंध में जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर सत्यम कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना के बाद एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसे रोक लिया गया। मौके पर तनाव को देखते हुए हल्का बल प्रयोग किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

    आत्मदाह की कोशिश पुलिस का लाठीचार्ज। हाइवा मालिक और जेएलकेएमनेता के बीच खूनी संघर्ष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर आयुक्त कृष्णा कुमार की देखरेख में छठ घाटों की तैयारी तेज
    Next Article परसुडीह में बड़ी चोरी, मोहम्मद हलिम खान के घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.