Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान है महान कार्य, युवाओं की भागीदारी सराहनीय : अर्जुन मुंडा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद बिहार रांची राजनीति संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रक्तदान है महान कार्य, युवाओं की भागीदारी सराहनीय : अर्जुन मुंडा

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदान है महान कार्य, युवाओं की भागीदारी सराहनीय : अर्जुन मुंडा

    अर्पण परिवार की पहल परोपकार व सेवा की भावना को देती है बढ़ावा : विद्युत वरण महतो

    रक्तदान सामाजिक एकता और परोपकार का प्रतीक : डी. बी. सुंदरा रामम

    रक्तदान शिविर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरणास्रोत : मंगल कालिंदी

    ऐसे आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं : उपेंद्र प्रताप सिंह

    कार्यक्रम की सफलता के लिए नौजवान टीम अर्पण को साधुवाद – अमरप्रीत सिंह काले

    *अर्पण परिवार का ऐतिहासिक रक्तदान शिविर 1018 यूनिट रक्त संग्रहित*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : अर्पण परिवार द्वारा इस गर्मी में उत्पन्न रक्त की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से आयोजित ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई। इस शिविर में कुल 1018 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो शहर में रक्त की कमी को दूर करने में महत्वपूर्ण योगदान साबित हुआ।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, रक्तदान एक महान कार्य है, जो सीधे किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा करता है। इस शिविर में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देख कर हर्ष हो रहा है।

     

    अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने कहा, अर्पण परिवार की इस सामाजिक पहल से न केवल रक्त की कमी दूर होगी, बल्कि यह समाज में परोपकार और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करेगा।

    इस मौके पर कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित टाटा स्टील के श्री डी. बी. सुंदरा रामम ने कहा कि अर्पण परिवार के इस सामाजिक प्रयास में सहभागिता निभाना गर्व की बात है। रक्तदान से हम न केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान देते हैं बल्कि एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं।

    क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त श्री उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अर्पण परिवार के इस रक्तदान शिविर से सामाजिक एकता, परोपकार और सेवाभावना को बल मिलता है। इस तरह के आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रत्येक नागरिक को प्रेरित करते हैं।

     

    विशिष्ट अतिथि विधायक श्री मंगल कालिंदी ने कहा, ऐसे आयोजन हमें आपसी सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। रक्तदाताओं को मेरा साधुवाद।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य संरक्षक श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, अर्पण परिवार हमेशा से सामाजिक सेवा के लिए समर्पित रहा है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से हम न केवल जरूरतमंदों के लिए रक्त संग्रह कर रहे हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा वितरण करके एक बेहतर कल के लिए भी प्रयासरत हैं।

    इस अवसर पर इस मौके पर टाटा स्टील के डी बी सुंदरा रामम, इंटक नेता राकेशेश्वर पांडे, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त उपेन्द्र प्रताप सिंह, दैनिक भास्कर संपादक भवानंद झा, प्रभात खबर संपादक संजय मिश्रा, न्यू इस्पात मेल संपादक बृजभूषण सिंह, चमकता आईना अखबार संपादक जयप्रकाश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश

     

     

    कुमार,चंद्रशेखर मिश्रा, प्रथम जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नदंजी प्रसाद , जेडीयू नेता आशुतोष राय, सुबोध श्रीवास्तव , रमेश हंसदा , मेहर बाई अस्पताल अमिताभ चटर्जी, कांग्रेस नेता रविंद्र कुमार झा नट्टू, सिंह, टाटा मोटर्स वर्क्स युनीयन के पूर्व अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महिला आयोग किनपूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण , रूपेश कतरियार, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी पांडे, वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी पांडे, कांग्रेस नेता अजय सिंह, भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, आजसू नेता कन्हैया सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, कुसुम पूर्ति ,

     

     

    सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, ब्रह्मर्षि समाज प्रमुख सुधीर कुमार सिंह, रवि शंकर तिवारी सैल्यूट इंडिया
    शैलेश गुप्ता, मनोज बाजपेई, चिंटू सिंह, रवि सिंह, लायंस क्लब से ताराचंद विश्वास सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन की गरिमा बढ़ाई, जिनमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, जनप्रतिनिधि, और अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन धनुर्धर त्रिपाठी ने एवं सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सम्मानित सदस्यों का धन्यवाद जूगुन पांडे ने किया।

     

     

    अर्पण परिवार इस ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं, अतिथियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करता है, जिन्होंने इस कार्यक्रम को अभूतपूर्व सफलता दिलाई।

    युवाओं की भागीदारी सराहनीय : अर्जुन मुंडा रक्तदान है महान कार्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में अपराध की दुनिया में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है उत्तम यादव
    Next Article भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं खनिज संपदाओं की लूट समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को चारों प्रखंड कार्यालय पर करेगी जोरदार विरोध-प्रदर्शन

    Related Posts

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    March 6, 2026

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    March 6, 2026

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    25 मार्च को अदालत में टकराएंगे कॉरपोरेट बनाम जनप्रतिनिधि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.