Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं खनिज संपदाओं की लूट समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को चारों प्रखंड कार्यालय पर करेगी जोरदार विरोध-प्रदर्शन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं खनिज संपदाओं की लूट समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को चारों प्रखंड कार्यालय पर करेगी जोरदार विरोध-प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भ्रष्टाचार, बेरोजगारी एवं खनिज संपदाओं की लूट समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा जमशेदपुर महानगर मंगलवार को चारों प्रखंड कार्यालय पर करेगी जोरदार विरोध-प्रदर्शन

    जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में ध्वस्त विधि व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार, बुनियादी सुविधाओं का अभाव, गरीबों के पेंशन, किसानों के बकाए राशि, बेरोजगारी, पेसा कानून लागू कराने, भाषा विवाद को ठीक करने, स्थानीय नीति, नियोजन नीति जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर 24 जून को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है। इस निमित्त, जमशेदपुर महानगर में आक्रोश-प्रदर्शन की सफलता और तैयारी को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,

     

     

    भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षगण शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड मुख्यालयों पर आक्रोश-प्रदर्शन की सफलता के निमित्त विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इस सबंध में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर सुबह 11 बजे से पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, खनिज संपदाओं की खुली लूट को उजागर करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे। सुधांशु ओझा ने बताया कि आक्रोश-प्रदर्शन में पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड

     

     

    कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पोटका, कौवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसके साथ ही, सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, साकची पूर्वी, साकची पश्चिम, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह, आजादनगर, जुगसलाई, गोविंदपुर, परसुडीह, घोड़ाबांधा, एम जी एम, सुंदरनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

     

     

    जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से आह्वान किया कि वे प्रखंड कार्यालय पर होने वाले आक्रोश-प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर झारखंड में फैले भ्रष्टाचार और कुशासन के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष का शंखनाद करें। वहीं, रविवार देर शाम तक जमशेदपुर महानगर के प्रखण्ड कार्यालय अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भाजपा की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आक्रोश-प्रदर्शन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

     

     

    *प्रखंड कार्यालय पर ये नेतागण होंगे शामिल:* जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पोटका में पूर्व विधायक मेनका सरदार, बोड़ाम में प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पटमदा में पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह मुख्यवक्ता के रूप में शामिल होंगे।

    भ्रष्टाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरक्तदान है महान कार्य, युवाओं की भागीदारी सराहनीय : अर्जुन मुंडा
    Next Article प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के पूर्वी सिंहभूम आगमन पर जिला कांग्रेस ने जोरदार स्वागत किया

    Related Posts

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    April 21, 2026

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्मी के बढ़ते प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी कोटि के विद्यालयों में दिनांक 21.04.2026 के प्रभाव से कक्षा संचालन हेतु नई समयावधि जारी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.