एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय एस० डी० सिंह की पुण्यतिथि पर
रक्तदान शिविर का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
एस. डी. एस. एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सुप्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय एस० डी० सिंह जी की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन विद्यालय प्रेक्षागृह में किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् एस. डी. सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। तत्पश्चात् विद्यालय अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह, प्राचार्या श्रीमती मौसमी दास एवं ब्लड बैंक के डॉ. एल. बी. सिंह, ब्लड बैंक के वरीय सदस्य श्री डी. के. घोष जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित एवं मंत्रोच्चारण कर किया गया।

इस अवसर पर सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर श्री प्रभाकर सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, सेन्ट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटि के प्रधान भगवान सिंह, सरदार शैलेन्द्र सिंह, आरका जैन यूनिवर्सिटी से श्री पारस नाथ मिश्रा, श्री संजय सिंह, चमकता आइना के निर्देशक श्री ब्रजभूषण सिंह, चमकता आइना के सम्पादक श्री जय प्रकाश राय, खबर मंत्र के श्री सत्येन्द्र सिंह, केन्द्रीय दुर्गा पूजा कमिटि से श्री अशुतोष जी, श्री शंभु मुखी, श्री गौतम प्रसाद, श्री वाई. पी. सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार एवं अन्य गणमान्य जनों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

रक्तदान महादान है जो किसी भी व्यक्ति के जीवन को सुरक्षित रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आमतौर पर 18-65 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। एक यूनिट से तीन लोगो की जान बचाई जा सकती है। इसी सामाजिक दायित्व के निर्वहन में विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष जनकल्याण हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाईटी एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक सेंटर के सहयोग से किया जाता है।

कुल 368 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह शिविर एस० डी० सिंह मेमोरियल एडुकेशनल फाउण्डेशन (ट्रस्ट) के बैनर तले विद्यालय अध्यक्ष श्री दिवाकर सिंह जी के देख-रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री दिवाकर सिंह ने रेड क्रॉस के सचिव श्री विजय कुमार सिंह एवं ब्लड बैंक के महाप्रबंधक श्री संजय चौधरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

