Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में चुनाव से पहले ब्लास्ट, 12 की मौत और 30 से अधिक घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पाकिस्तान में चुनाव से पहले ब्लास्ट, 12 की मौत और 30 से अधिक घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाकिस्तान में चुनाव से पहले ब्लास्ट, 12 की मौत और 30 से अधिक घायल
    इस्लामाबाद. पाकिस्तान चुनाव से एक दिन पहले यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के बाहर ब्लास्ट हुआ है. इस ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों के मरने की खबर है. वहीं, करीब 30 लोग घायल हुए हैं. पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हैं.

    पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार यह विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले के नोकांडी क्षेत्र में हुआ है. यहां से असफंद यार खान खाकर निर्दलीय प्रत्याशी हैं. दोपहर को उनके चुनाव कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे. अचानक तेज धमाका हुआ और आग लग गई. लोग चिल्लाते हुए इधर-उधर भागे. ब्लास्ट में बड़ी संख्या में वाहनों को नुकसान पहुंचा है.

     

     

    मंगवाई गई फायर विभाग की गाडिय़ां

    घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर मौके पर फायर विभाग, और एंबुलेंस पहुंची. पुलिस के अनुसार विधानसभा 265 में यह ब्लास्ट हुआ है. सभी घायलों को समीप के जिला अस्पताल में पहुंचा दिया गया है. फिलहाल हालत को काबू करना हमारी प्राथमिकता है. जानकारी के अनुसार पिशिन फायर केंद्र की गाडिय़ां बचाव कार्य में कम पड़ रही थीं. इसके बाद जिला प्रशासन ने बलूचिस्तान के अन्य दमकल केंद्रों से फायर की गाडिय़ां मंगवाई गई हैं.

     

     

    चुनाव घोषणा के बाद से हो रहीं हिंसक घटनाएं

    पाकिस्तान में जब से चुनाव की घोषणा हुई है यहां लगातार हिंसक घटनाएं बढ़ गई हैं. इससे पहले कराची और बलूचिस्तान में आतंकी संगठनों ने यहां चुनाव आयोग के दफ्तर को ही निशाना बनाया था. इन जगहों पर दफ्तर की दीवार पर रखकर ब्लास्ट किए गए. हालांकि यह ब्लास्ट केवल डराने के लिए थे जांच के दौरान इनमें बॉल बेयरिंग नहीं मिलते थे. बॉल बेयरिंग या छर्रों का प्रयोग विस्फोट की मारक क्षमता बढ़ाने और ज्यादा लोगों को घायल करने के मकसद से किया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर महानगर भाजपा के अध्यक्ष के रूप में सुधांशु ओझा ने किया पदभार ग्रहण
    Next Article बागबेड़ा पुलिस ने कुएं में गिरे युवक की गोताखोरों की मदद से किया तलाश शुरू

    Related Posts

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    July 23, 2026

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    July 23, 2026

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.