Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार को भाजपा की सलाह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    हेमंत सरकार को भाजपा की सलाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हेमंत सरकार को भाजपा की सलाह

    ● केंद्र को न दे नसीहत, राजनीति छोड़े अपने राज्य की व्यवस्था करें दुरूस्त, कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रोन खतरनाक, राज्य में लापरवाही चरम पर – कुणाल षाड़ंगी

    जमशेदपुर।

    कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर झारखंड सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है और राज्य में लापरवाही चरम पर है।विभिन्न रेलवे स्टेशनों, बस स्टेशनों, अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना जांच में कोताही बरती जा रही है और ज्यादातर जगहों में तो लोग झारखंड में उतरकर बिना जांच के अपने -अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जा रहे हैं। ऐसी जगहों पर सरकार जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करे नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने ये बात कही है। साऊथ अफ्रिका से आ रहे कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर झारखंड में बरती जा रही लापरवाही के बावजूद केंद्र सरकार को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की सलाह को आड़े हाथों लेते हुए कुणाल ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति छोड़कर जो अपना घर है उसे दुरूस्त करें। कई बार कूटनीतिक और अन्य वजहों से अचानक उड़ानें बंद नहीं की जा सकती है।बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने ओमीक्रोन को लेकर मीडिया के माध्यम से पीएम मोदी को अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने बंद करने की सलाह दी है।

    कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि ओमीक्रोन को लेकर दुनिया के विभिन्न देशों ने एहतियात बरतनी शुरू कर दी है, जिसको देखते हुए झारखंड सरकार को अविलंब कोरोना जांच को लेकर कड़ाई करनी चाहिए ताकि कोई भी झारखंड की धरती पर उतरकर बगैर जांच कराए गंतव्य के लिए रवाना न हो पाए क्योंकि सावधानी और आईसोलेशन से ही कुछ हद तक बचाव हो सकता है।दुखद यही है कि सार्वजनिक जगहों पर जांच को लेकर कोताही बरती जा रही है।कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार से गुजारिश की है कि वे कोरोना के सेकेंड वेव के खतरनाक और बुरे दौर से सबक लेते हुए बिना किसी राजनीति के आगे एहतियातन जरूरी कदम उठाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग झारखंड का सराहनीय पहल 18 परिवारों को मिला नया जीवन…18 महिलाओं में सर्वाइकल प्री-कैंसर पाया गया जिन्हें कैंप स्थल पर ही कोल्पोस्कोप गाइडेड क्रायो ट्रीटमेंट दे कर उन्हें कैंसर से मुक्त किया गया
    Next Article घैलाढ़ प्रखंड के जागीर परमानपुर में बिना बोर्ड लगाए कराया जा रहा 10+2 उच्च विद्यालय योजनाओं के कार्य, निर्माण स्थल पर 10 दिन बाद भी नहीं लगे बोर्ड।

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.