Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने मारी बाजी, पंजाब में आप ने रचा इतिहास, सपा और कांग्रेस मलते रहे हाथ
    Headlines राजनीति

    यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने मारी बाजी, पंजाब में आप ने रचा इतिहास, सपा और कांग्रेस मलते रहे हाथ

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMarch 10, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से साफ हो गया है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण है देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के चुनाव के 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1,02,399 मतों के अंतर से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, अखिलेश यादव करहल सीट से चुनाव जीत गए हैं। वहीं, सरदना से भाजपा के संगीत सोम हार गए हैं। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य हार गए हैं। सिराथू सीट से उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी हार गए हैं।उन्हें सपा की पल्लवी पटेल ने 6477 मतों से हराया। वहीं, मतगणना रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी है। आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्‍तर प्रदेश सहित पांच राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव के बाद अब तक के रुझान एक्जिट पोल के अनुमानों के लगभग अनुरूप ही नजर आ रहे हैं। रुझानों में यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। पंजाब में ‘आप’ रुझानों में बहुमत हासिल कर चुकी है और बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरी है। मणिपुर और गोवा में भी बीजेपी सबसे आगे चल रही है। राजनीतिक दलों और नेताओं से लेकर चुनावी पंडितों एवं आम आदमी की नजरें नतीजों पर टिकी हुई हैं।
    उत्तर प्रदेश को भाजपा और मोदी सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह राज्य सबसे ज्यादा 80 सांसद लोकसभा भेजता है। विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन का 2024 के आम चुनाव पर असर पड़ने की उम्मीद है। बीजेपी ने यहां 274 सीटों पर (आगे और जीत) बढ़त बनाई है, जबकि सपा 124 पर अटक गई है। कांग्रेस दो और बसपा एक सीट पर सिमट गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ नेतृत्व में पार्टी को भारी जीत मिली है। पंजाब की बात करें तो आप की आंधी चली है और वो 92 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। अमृतसर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी सीट नहीं बचा सके और तीसरे स्थान पर रहे। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम पद का चेहरा बनाया था, जिन्होंने धुरी सीट से 60 हजार वोटों से जीत दर्ज की। अकाली दल और बसपा गठबंधन तथा बीजेपी एवं कैप्टन अमरिंदर की पंजाब लोक कांग्रेस गठजोड़ भी चुनाव मैदान में था, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद पटियाला सीट से चुनाव हार गए।

    उत्तराखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई के आसार थे, लेकिन बीजेपी 48 सीटों के साथ सत्ता में लौट रही है, जबकि कांग्रेस 18 पर सिमट गई है। मगर, मौजूदा मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता पुष्कर सिंह धामी  खटीमा से चुनाव हार गए। लालकुआं सीट से कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी चुनाव हार गए। गोवा और मणिपुर में सत्ताधारी दल बीजेपी सत्ता में लौट रही है।                                                          इन चुनावों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं : पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र  मोदी ने पांच राज्‍यों के चुनावों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन पर लोगों का आभार माना है। बीजेपी मुख्‍यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि इन चुनावों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।  यूपी ने देश को अनक पीएम दिए लेकिन किसी सीएम का लगातार ददूसरे कार्यकाल पर चुने जाने का यह पहला उदाहरण है। यूपी में करीब चार दशक बाद कोई सरकार लगतार दसरी बार सत्‍ता में आई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिशु शिक्षा संगम पब्लिक स्कूल बनवारीपर के छात्र ने सैनिक स्कूल नालंदा प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
    Next Article यूपी में योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, प्रचंड बहुमत के साथ हासिल की जीत

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.