Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: प्रमोद सावंत
    Breaking News Headlines राजनीति

    मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: प्रमोद सावंत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: प्रमोद सावंत

    गोवा के मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक और पश्चिमी दिल्ली सीट पर किया चुनाव प्रचार

    मुख्यमंत्री ने जनता से की दिल्ली की सभी सीटों पर कमल खिलाने की अपील

    दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं। भाजपा, आम आदमी पार्टी समेत कांग्रेस के स्टॉर प्रचारक दिल्ली की सड़कों पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा दिल्ली की सभी सीटों पर कमल खिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत समेत कई अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री दिल्ली में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। गोवा मुख्यमंत्री ने पश्चिमी दिल्ली की भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में रोड शो किया और चांदनी चौक प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के लिए मॉडल टाउन में वोट मांगा।

    मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट पर एक बार फिर कमल खिलेगा। दिल्ली के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। मतदाताओं के आर्शिवाद से बीजेपी 400 से अधिक सीटें जीतेगी। प्रमोद सावंत ने यहां अबकी पार 400 पार का नारा भी लगाया।

     

    खूब लगे मोदी-मोदी के नारे
    पश्चिमी दिल्ली के जिस भी इलाके से रोड शो गुजरा, गोवा के मुख्यमंत्री को सुनने को लिए अपार जनसमूह उमड़ा। मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। जन समूह मोदी-मोदी के नारे लगाता रहा। क्या युवा, क्या महिला। लगभग हर उम्र के मतदाताओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ना केवल पश्चिमी दिल्ली बल्कि दिल्ली की सभी सीटों पर इस बार भाजपा कीर्तिमान स्थापित करेगी।

     

     

    जनसभा को किया संबोधित
    डॉ प्रमोद सावंत ने चांदनी चौक सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण खंडेलवाल के लिए भी प्रचार किया। मुख्यमंत्री ने मॉडल टाउन में वैश्य अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी दिल्ली में भाजपा के प्रति जनता का उत्साह और समर्थन देखकर अच्छा लग रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने बिहार की तकदीर बदलने का वादा किया, सिर्फ नीतीश का गठबंधन बदला: कांग्रेस
    Next Article परिवार नियोजन दिवस के अवसर पर प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहद गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का किया गया आयोजन।

    Related Posts

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    July 6, 2026

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    July 6, 2026

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    रामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल

    जमशेदपुर में चापड़ के बल पर लूट की कोशिश, दो बदमाश दबोचे गए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.