Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री ने बिहार की तकदीर बदलने का वादा किया, सिर्फ नीतीश का गठबंधन बदला: कांग्रेस
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री ने बिहार की तकदीर बदलने का वादा किया, सिर्फ नीतीश का गठबंधन बदला: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री ने बिहार की तकदीर बदलने का वादा किया, सिर्फ नीतीश का गठबंधन बदला: कांग्रेस

    नयी दिल्ली:  कांग्रेस ने बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर मंगलवार को राज्य से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की तक़दीर बदलने का वादा किया था, लेकिन सिर्फ नीतीश कुमार का गठबंधन बदला है।  पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह सवाल भी किया कि क्या प्रधानमंत्री अपनी विफलताओं के लिए माफी मांगेंगे?

     

     

    रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘निवर्तमान प्रधानमंत्री मोतिहारी चीनी मिल को फिर से चालू करवाने में क्यों विफल रहे? भाजपा सांसद के फंड से ख़रीदी गई एंबुलेंस शराब की तस्करी में क्यों पकड़ी गईं? 2015 में प्रधानमंत्री ने जिस 1.25 लाख करोड़ के पैकेज का वादा किया था उसका क्या हुआ?’’

    उन्होंने कहा, ‘‘निवर्तमान प्रधानमंत्री ने 2014 के अपने चुनावी अभियान के दौरान यह वादा किया था कि उनकी सरकार मोतिहारी चीनी मिल को फिर से चालू करेगी। 10 साल हो गए हैं, यह वादा पूरा नहीं हुआ है।’’

    रमेश ने सवाल किया, ‘‘भाजपा मोतिहारी की जनता को कब तक धोखा देगी? क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री 4 जून को पद छोड़ने से पहले अपनी विफलताओं के लिए माफी मांगेंगे?

     

     

    उन्होंने दावा किया कि 2019 में सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने सांसद निधि का इस्तेमाल करते हुए अपने निर्वाचन क्षेत्र में 60 एम्बुलेंस को मंजूरी दी थी, जिसकी बड़ी चर्चा हुई थी, लेकिन 2021 में जब कोरोना महामारी चरम पर थी तब ये एम्बुलेंस बेकार खड़ी पाई गईं थीं, जबकि आस-पास के अस्पतालों को इनकी भारी कमी का सामना करना पड़ रहा था।

    रमेश ने सवाल किया, ‘‘क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री हमें बता सकते हैं कि उनके सांसद क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं? बीजेपी और जद(यू) की सरकार ने इस मामले की जांच से इंकार क्यों कर दिया?’’

    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में 1.25 लाख करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि इस तथाकथित “परिवर्तनकारी” पैकेज पर कोई जानकारी नहीं दी गयी।

     

     

    रमेश ने कटाक्ष किया, ‘‘ प्रधानमंत्री ने बिहार की “तस्वीर और तक़दीर” बदलने का वादा किया था। उनका वह वादा तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन जो कुछ बदला है वह नीतीश कुमार का गठबंधन है। बिहार के युवा बेरोज़गारी से त्रस्त हैं और राज्य विकास के अधिकांश इंडिकेटर्स पर पिछड़ा हुआ है।’’

    उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या निवर्तमान प्रधानमंत्री हमें बता सकते हैं कि बाकि बचे एक लाख करोड़ रुपए कहां गायब हो गए? क्या इस मामले में भी भारतीय जुमला पार्टी ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए यूं ही पैकेज का ढोल पीट दिया था?’’

    प्रधानमंत्री ने बिहार की तकदीर बदलने का वादा किया सिर्फ नीतीश का गठबंधन बदला: कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबासाहब आंबेडकर नहीं होते तो नेहरूजी एससी-एसटी को आरक्षण नहीं मिलने देते: मोदी
    Next Article मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा: प्रमोद सावंत

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.