Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंबेडकर पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी,बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे को अपने पक्ष में कितना कर पाए?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    अंबेडकर पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी,बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे को अपने पक्ष में कितना कर पाए?

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments8 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंबेडकर पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी,बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे को अपने पक्ष में कितना कर पाए?

    *अंबेडकर पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे को अपने पक्ष में कितना कर पाए?संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को ख़त्म हो गया. सत्र के आख़िरी दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संविधान पर बहस के दौरान आंबेडकर पर दिया गया बयान लगातार सुर्ख़ियों में है जमशेदपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए गृहमंत्री अमित शाह के तड़ीपार के दिनों की याद दिलाए वही जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में सांसद विद्युत वरण महतो और प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा- झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस, आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने कुचले हैं संविधान के आदर्श*

    तड़ीपार वाले नेता के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करने की घटना बेहद चिंताजनक: सुबोध कांत सहाय

    झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस, आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने कुचले हैं संविधान के आदर्श:सांसद विद्युत महतो

    ● कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, भाजपा ने दिया असली सम्मान:अमरप्रीत सिंह काले

    ● स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित करने वाले कांग्रेस नेताओं को कभी याद नही आए डॉ भीमराव अंबेडकर:सुधांशु ओझा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    तड़ीपार वाले नेता के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करने की घटना बेहद चिंताजनक: सुबोध कांत सहाय

    जमशेदपुर: तड़ीपार वाले नेता के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करने की घटना बेहद चिंताजनक तिलक पुस्तकालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा उन्होंने कहा कि यह घटना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी का परिणाम है, जो हमारे संविधान निर्माता की महान विरासत का अपमान करती है। डॉ. अंबेडकर को समानता, न्याय और सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है और उनकी भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाली यह टिप्पणी अस्वीकार्य है।

    सुबोध कांत सहाय ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने संसद में कांग्रेस अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता और अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार किया और हताशा में राहुल गांधी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई। यह एक सुनियोजित प्रयास है, जिसका उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के बारे में अमित शाह की अपमानजनक टिप्पणी से ध्यान हटाना और विपक्ष की आवाज को दबाना है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की और राष्ट्रपति से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

    उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की यह कार्यवाही सिर्फ व्यक्तिगत नेताओं के खिलाफ नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी हमला है। इसके अलावा, उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गुजरात में हुए हिरेन पांडेय हत्याकांड और ओडिशा के सांसद सारंगी के खिलाफ दर्ज आरोपों का भी जिक्र किया, जो समाज में असहमति की आवाजों को दबाने की भाजपा की रणनीति को उजागर करते हैं।
    श्री सहाय ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आरएसएस के कार्यालय में आज तक तिरंगा नहीं है तड़ीपार वाले नेता हमें संविधान की बात याद दिलाते हैं जब तक गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा नहीं देते हैं कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा
    कांग्रेस पार्टी ने महामहिम राष्ट्रपति से अपील की कि वह इस मामले का संज्ञान लें और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही भाजपा की भ्रामक रणनीतियों का पर्दाफाश कर डॉ. अंबेडकर के न्याय और समानता के प्रति हमारे सशक्त संकल्प को दोहराया जाए।
    संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे कांग्रेस प्रदेश से राकेश तिवारी अजय सिंह सुरेश धारी मौजूद थे

     

     

    झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर है कांग्रेस, आपातकाल और आरक्षण विरोधी नीतियों से कांग्रेस ने कुचले हैं संविधान के आदर्श:सांसद विद्युत महतो

    ● कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया, भाजपा ने दिया असली सम्मान:अमरप्रीत सिंह काले

    ● स्वयं को भारत रत्न से सम्मानित करने वाले कांग्रेस नेताओं को कभी याद नही आए डॉ भीमराव अंबेडकर:सुधांशु ओझा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को आड़े हाथों लिया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कांग्रेस पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का रवैया हमेशा दोहरा और अपमानजनक रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए करने और उनके सिद्धांतों को कुचलने का आरोप लगाया। सांसद महतो ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने और हाशिये पर रखने के लिए कई षड्यंत्र रचे। 1952 और 1954 के चुनावों में उन्हें हराने के लिए कांग्रेस ने हर संभव प्रयास किया। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने उन्हें कभी भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया, जबकि उनके नेताओं ने स्वयं को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा। कहा कि भाजपा के समर्थन वाली सरकार के दौरान वर्ष 1990 में बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनके योगदान को उचित सम्मान दिया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस और उसका ‘टूलकिट गैंग’ लगातार झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह आज बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं द्वारा गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कड़ी निंदा की। महतो ने इसे कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का हिस्सा बताया और कहा कि कांग्रेस AI और ‘टूलकिट गैंग’ का सहारा लेकर भाजपा नेताओं के बयानों को गलत तरीके से प्रचारित कर रही है, ताकि समाज में भ्रम फैलाई जा सके।

    श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में देशभर में नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी के नाम पर लाखों स्मारक बनाए। लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यूपीए-2 शासन के दौरान वर्ष 2012 में एनसीईआरटी की किताब में बाबा साहेब का अपमानजनक चित्र छापा गया, जिसमें पंडित नेहरू को बाबा साहेब को ‘कोड़े मारते’ हुए दिखाया गया। यह बाबा साहेब के सम्मान का घोर अपमान था, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसपर चुप्पी साध ली।

    श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के मूल्यों और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई। कांग्रेस हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है और दलितों, पिछड़ों, और आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास करती रही है। यह वही पार्टी है जिसने बाबा साहेब के आरक्षण के सिद्धांतों को भी नजरअंदाज किया।

    श्री महतो ने कहा कि भाजपा हमेशा बाबा साहेब के आदर्शों और सिद्धांतों का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच तीर्थ स्थलों का विकास किया। इसके अलावा, 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित किया। डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर और महापरिनिर्वाण स्थल स्मारक का निर्माण भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धियां हैं।

    श्री महतो ने कहा कि चुनावों में लगातार हार का सामना करने के बाद कांग्रेस बौखला गई है। वोट बैंक की राजनीति के लिए बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कर जनता के बीच भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का यह घड़ियाली आंसू बहाना और फ्लॉप पोलिटिकल ड्रामा जनता के बीच पूरी तरह बेनकाब हो चुका है।

    वहीं, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कांग्रेस पार्टी पर लोगों को भ्रमित करने और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह के सात मिनट के भाषण से कुछ सेकंड के वीडियो को निकालकर उन्हें बेवजह कठघरे में खड़ा कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से गृहमंत्री अमित शाह के पूरे संबोधन को सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा भारत रत्न भीमराव अंबेडकर का सम्मान किया है और उनके विचारों पर चलकर उनके सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार किया है। वे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के दिलों में बसते हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया है और राजनीतिक लाभ के लिए गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान करने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर को मुंबई से चुनाव हराने, मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने और एनसीईआरटी की किताब में कार्टून प्रकाशित करने में अहम भूमिका निभाई थी। सुधांशु ओझा ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे हंगामे को फिजूल बताते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर के निधन पर तत्कालीन प्रधानमंत्री ने तत्कालीन राष्ट्रपति को उनके अंतिम संस्कार में जाने से रोक दिया था। कहा कि पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में खुद को भारतरत्न से सम्मानित किया, लेकिन बाबा साहेब को यह सम्मान देने का उनके मन में कभी ख्याल तक नहीं आया। कहा कि आदिवासी और दलित समाज धीरे-धीरे यह समझने लगा है कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा अपने स्वार्थ के लिए उपयोग किया।

    अंबेडकर पर कांग्रेस भाजपा आमने-सामने आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी बीजेपी और कांग्रेस इस मुद्दे को अपने पक्ष में कितना कर पाए?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र नव निर्माण के लिए बने भाजपा सदस्य..पवन
    Next Article अटल जी की 100वीं जयंती पर 25 दिसंबर को जमशेदपुर के केबुल वेलफेयर क्लब में महारक्तदान शिविर

    Related Posts

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    May 26, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    May 26, 2026

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    ब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय

    स्मार्ट मानगो विकास: मेयर-बन्ना गुप्ता ने टाटा स्टील MD से की मुलाकात

    पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में उम्मीदें

    शुभेंदु अधिकारी के ‘जनता दरबार’ में उमड़ी भारी भीड़

    राहुल गांधी: ‘जेन जी’ तोड़ेगा PM मोदी का अहंकार

    आत्मप्रेम व आत्मसम्मान: स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र

    रिश्तों का धर्म अदालतें समझाएं? सामाजिक पतन का संकेत

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.