Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विस में कमरा आवंटन मामले पर भाजपा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कल विधानसभा करेंगे कूच
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    विस में कमरा आवंटन मामले पर भाजपा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कल विधानसभा करेंगे कूच

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 7, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विस में कमरा आवंटन मामले पर भाजपा ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, कल विधानसभा करेंगे कूच

    निर्णय सरकार के तुष्टिकरण के पराकाष्ठा की परिचायक, पत्र रद्द होने तक करेंगे उग्र आंदोलन: गूँजन यादव

    जमशेदपुर। झारखंड विधानसभा भवन में नमाज अदा करने के लिए अलग कमरा आवंटन करने के निणर्य पर भाजपा का विरोध और आंदोलन मंगलवार को भी देखा गया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सातों मोर्चा के जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकरियों ने महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। साकची आमबगान मैदान से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज एवं हाथों में पोस्टर लिए पैदल मार्च कर जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने विषय पर अवगत कराते हुए राज्य में सर्व पंथ समभाव को बनाये रखने के लिये नमाज कक्ष आवंटन के निर्णय को अविलंब वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का एक ही देवता है और वह है राज्य की जनता। इस मंदिर में उसी की उपासना होनी चाहिये, जनता की समस्याओं की ही चिंता होनी चाहिये, उनके लिये ही प्रार्थना होनी चाहिये और इस कारण व्यक्तिगत उपासना का इस मंदिर में कोई स्थान नहीं होना चाहिये।

    इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने बताया कि सरकार के अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक निर्णय के वापस लेने तक भाजपा सड़क पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए उतरी है। आंदोलन के तीसरे चरण में जिला उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल से निर्णय संबंधी पत्र को रद्द करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन में जो नमाज कक्ष आवंटित किया गया है वह निर्णय राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति की पराकाष्ठा का परिचायक है। यह देश लोकतांत्रिक और सर्वपंथ समभाव का है। राजकाज की यही संवैधानिक मर्यादा है। परंतु निहित स्वार्थ वोट बैंक की राजनीति ने अल्पसंख्यक और बहुसंख्यक की खाई को चौड़ा किया है। लोक कल्याणकारी सरकार की जिम्मेवारी इस खाई को पाटने की है न कि इसे और बढ़ाने की। गूँजन यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी पंथ समुदाय के उपासना पद्धति का समान रूप से सम्मान करती है। परंतु तुष्टीकरण में विश्वास नही करती है। उन्होंने कहा कि जब तक यह निर्णय को वापस नहीं लिया जाता तब तक भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक और शहर से लेकर पंचयात तक अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

    इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, राजकुमार साह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचिराम बाउरी, दीपू शर्मा, भीम महतो, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, मनोज करवा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, रमेश नाग, रमेश बास्के, अल्पसंख्यक मोर्चा के चंचल भाटिया, जगतार सिंह समेत सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता  के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन जमशेदपुर पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर
    Next Article रॉयल हिल्स होटल एंड रिसॉर्ट में तीज महोत्सव का आयोजन

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.