Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से की शिष्टाचार मुलाकात

    ■ रथयात्रा को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, झारखंड में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने और चाकुलिया बुड़ामारा रेलवे लाईन जल्द शुरू करने की मांग की।

    भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। शुक्रवार को दिल्ली राजभवन में हुई मुलाकात में कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड की कई समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान कुणाल ने राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को राष्ट्रीय अवकाश दिवस के रूप में अधिसूचित किया जाए। करोड़ों भारतीयों की आस्था का पर्व रथ यात्रा सिर्फ़ उड़ीसा ही नहीं बल्कि पूरे देश में और विदेशों में रहने वाले भारतीयों के द्वारा भी मनायी जाती है।

    उन्होंने राष्ट्रपति महोदय से राज्य में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार और हिंसा की घटनाओं पर संज्ञान लेकर कठोर कार्यवाही करवाने का आग्रह किया। कुणाल ने बताया कि सरकार विधि व्यवस्था सँभालने में पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा कि झारखंड में राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष का पद दो साल से ख़ाली है। कई थानों में महिला कोषांग पूरी तरह से ठप हैं जिससे सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाक़ों में महिलाओं से जुड़े उत्पीडन के मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने महामहिम राष्ट्रपति से इस विषय पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

    इसके अतिरिक्त, कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति महोदया से चाकुलिया बुड़ामारा रेलवे लाईन परियोजना को जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया। इससे बहरागोड़ा रेलवे के मानचित्र पर स्थापित होगा। राष्ट्रपति महोदया ने कहा कि मैंने रेलवे मंत्री से इस विषय पर चर्चा की है। उड़ीसा सरकार इस परियोजना के लिए ज़मीन देने को तैयार हो गई है। झारखंड सरकार से ज़मीन मिलने के साथ ही योजना धरातल पर उतर सकेगी। कुणाल ने महामहिम को झारखंड आने का न्योता भी दिया जिसपर उन्होंने बहुत जल्द झारखंड आने का आश्वासन दिया। कुणाल षाड़ंगी ने राष्ट्रपति महोदया को ओडिया पर्व नुआ खाई की भी शुभकामनाएँ दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविशाल है, विराट है और विहंगम है आईएनएस विक्रांत: पीएम मोदी
    Next Article टेल्को पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी मामले का किया  उद्भेदन

    Related Posts

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    May 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भागलपुर विक्रमशिला सेतु का हिस्सा ध्वस्त, यातायात ठप | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: पीएम मोदी का संबोधन | राष्ट्र संवाद

    गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल विजय के मायने | राष्ट्र संवाद

    डालसा का 90 दिवसीय कानूनी जागरूकता अभियान शुरू, न्याय रथ पहुंचेगा गांव-गांव

    कोल्हान छात्र संघर्ष मोर्चा ने सोनू ठाकुर को किया सम्मानित, विश्वविद्यालय के मुद्दों पर उठाई आवाज

    धातकीडीह फायरिंग मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, ‘झाल मुड़ी’ बांटकर साझा की खुशियां

    टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया भुगतान और पुनर्नियुक्ति की मांग

    बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में नवविवाहित दंपत्ति से 30 लाख के गहनों की चोरी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.