Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाया सुशासन दिवस, भवन सह बूथ कार्यसमिति में बोले पूर्व सीएम रघुवर दास- राज्य में सुशासन के बदले कुशासन का राज
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाया सुशासन दिवस, भवन सह बूथ कार्यसमिति में बोले पूर्व सीएम रघुवर दास- राज्य में सुशासन के बदले कुशासन का राज

    News DeskBy News DeskDecember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाया सुशासन दिवस, भवन सह बूथ कार्यसमिति में बोले पूर्व सीएम रघुवर दास- राज्य में सुशासन के बदले कुशासन का राज

    जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा नमन करते हुए भवन सह बूथ कार्यसमिति का आयोजन शीतला भवन मैदान (40 नंबर बूथ) एवं तुरी विकास भवन (13 नंबर बूथ) में किया गया।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अटल जी को निष्काम, कर्मयोगी, नैतिकता और आदर्शों का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा की बुनियाद को मजबूत बनाने मे उनका अमुल्य योगदान था। वे देश के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे। देश को मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे विकसित करना उनका स्वप्न था। 11 मई 1998 को पोखरण मे परमाणु बम का परीक्षण कर दुनिया के छठे शक्तिशाली देश के रूप में भारत को स्थापित करने का कार्य उन्हीं के सशक्त निर्णय का परिणाम था। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में सुशासन के बदले कुशासन कायम हो गया है, जिसके कारण विकास के सारे कार्य ठप्प है। उन्होंने कहा कि चुनाव में झूठे वादे, समाज मे दरार चौड़ी कर, राजनीतिक कामयाबी तो हासिल की जा सकती है, पर लोगों के दिलों मे जगह नहीं बनायी जा सकती है। यही कारण है झारखंड के लोग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा क्या हुआ इन झूठे वादों का, चुल्हा खर्चा 2000 हर माह, वर्ष में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी अथवा 5 हजार बेरोजगारी भत्ता, तीन बीएचके फ्लैट देने का वादा,
    3 लाख रूपये के आवास का वादा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान झारखंड की झाँसे वाली सरकार के सभी वादे को याद दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर झूठ के खिलाफ सघर्ष कर आवाज बुलंद करने की जरूरत है।

    इस दौरान जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतर आंदोलन करने का आह्वान किया, जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक सुर में समर्थन किया।

    मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर सामाज के प्रति अपनी विशिष्ट सेवा दे रहे सीतारामडेरा निवासी गणेश राव को मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गणेश राव को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित कर आभार जताया।

    इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री संतोष कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के मंत्री सतनाम सिंह ने किया।

    कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल की प्रभारी कल्याणी शरण, प्रवासी जिला मंत्री मंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, राम नगीना यादव, टुनटुन सिंह, अजीत कालिंदी, रमेश नाग, कन्हैया यादव, मिथलेश साव, अमर शर्मा, संतु बनर्जी, उमेश साव, विकास बाउरी, विकास दास, संजना साहू, पवन सोलंकी, कमाल सरवर, संतोष सेठ, बबलू खालखो, प्रकाश ठाकुर, रंजीत सिंह, अशोक पासवान, अंजली, नागेश प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी, भवन के प्रभारी, सह प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा टेल्को मंडल में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह मनाया गया
    Next Article भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया, लौहनगरी के कवियों को किया सम्मानित

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.