Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के लीगल सेल प्रभारी मनीष रजक का निधन, पूर्व सीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के लीगल सेल प्रभारी मनीष रजक का निधन, पूर्व सीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के लीगल सेल प्रभारी मनीष रजक का निधन, पूर्व सीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला लीगल सेल प्रभारी एवं श्री श्री संकटमोचक हनुमान मंदिर, हरिजन स्कूल मैदान, भालूबासा के अध्यक्ष युवा नेता मनीष रजक ने शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गयी। शनिवार सुबह जब उनके पार्थिव शरीर को भालूबासा स्थित आवास लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन को भाजपा नेताओं का तांता लग गया। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ के समीप आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत कई नेताओं ने पार्थिव शरीर पर सम्मान स्वरूप पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर व पुष्प अर्पित कर नमन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान वे मनीष रजक के निधन से काफी व्यथित दिखे। उन्होंने कहा कि पार्टी को सक्रीय रूप से योगदान देने वाले एवं कई धार्मिक और सामाजिक कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभाने वाले मनीष रजक का अल्प आयु में हम सबों को यूँ छोड़ चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। अपनी सक्रियता से उन्होंने भालूबासा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किये जा रहे राजनीतिक और सामाजिक कार्यों को हमसब मिलकर आगे ले जाएंगे। इस मुश्किल घड़ी में दिवंगत मनीष रजक के परिवार के साथ भाजपा पूरी मजबूती से खड़ी है। ईश्वर परिवारजनों को इस कठिन समय में दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैसे के आभाव में अब नहीं रुकेगी रौनक की पढ़ाई, नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, मददस्वरूप सौंपा 16 हज़ार राशि का चेक
    Next Article बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का  स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया

    Related Posts

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    September 13, 2026

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    September 13, 2026

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹1.39 करोड़ के भूमिगत Work Order पर सवाल, तुरामडीह खान प्रबंधन की कार्यशैली जांच के घेरे में

    गैस पाइपलाइन के बाद सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग

    पीएम मोदी के 25 साल के कार्यकाल पर भाजपा चलाएगी एक माह का अभियान

    बजरंगी बगान में बस्ती उत्थान समिति का गठन, नवीन कुमार बने अध्यक्ष

    नुतन्डीह में सरकारी जमीन पर बने चाहरदीवारी को अतिक्रमणकारी ने स्वयं हटाना शुरू किया

    जनगणना कर्मचारी बनकर महिला को बंधक बनाया, लूट का खुलासा; चार गिरफ्तार

    केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी की तर्ज पर बने केंद्रीय काली पूजा कमिटी : अप्पू तिवारी

    आनंद मार्ग मोतियाबिंद जांच शिविर में 50 लोगों के आंखों का जांच 15 मोतियाबिंद रोगी चयनित 

    आईएससी राष्ट्रीय टॉपर गौरांगी ने शुरू किया अपना उद्यम, ‘गौरी ग्लो’ का शुभारंभ

    विनायक बॉयज क्लब के गणेश पूजा पंडाल का दिनेश कुमार और अमित अग्रवाल ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.