Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन
    Headlines

    केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा ने किया प्रदर्शन

    नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके द्वारा पहले इस्तेमाल किए गए आधिकारिक बंगले के नवीनीकरण में ‘अत्यधिक आलीशान वस्तुओं’ का इस्तेमाल किया गया।

    छह, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगले को ‘शीशमहल’ बताते हुए भाजपा नेताओं ने दावा किया कि वहां पाई गई अत्यधिक महंगी वस्तुएं लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई थीं।

     

     

    भाजपा के कई सांसदों, पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने फिरोज शाह रोड स्थित केजरीवाल के मौजूदा आवास के पास प्रदर्शन किया।

     

     

    इस सप्ताह की शुरुआत में आप छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

    केजरीवाल ने इस साल अक्टूबर में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला खाली कर दिया था। भाजपा ने बंगले के पुनर्निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया है और दावा किया है कि इसमें अत्यधिक महंगे घरेलू सामान का इस्तेमाल किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगौतम अदाणी को तत्काल गिरफ्तार करने की जरूरत : राहुल
    Next Article लोहरदगा : साइबर ठगों ने युवक से की 1 लाख की ठगी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.