Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घरेलू गैस सिलिंडर एवं उज्जवला योजना सिलिंडर सस्ता होने पर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने बाबुडीह बस्ती में आमजनों के बीच किया लड्डू वितरण, आमजनों ने पीएम मोदी का जताया आभार।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    घरेलू गैस सिलिंडर एवं उज्जवला योजना सिलिंडर सस्ता होने पर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव ने बाबुडीह बस्ती में आमजनों के बीच किया लड्डू वितरण, आमजनों ने पीएम मोदी का जताया आभार।

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    घरेलू गैस सिलिंडर 200 रुपये एवं उज्जवला योजना के सिलिंडर 400 रुपये सस्ता होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बाबुडीह बस्ती में आमजनों के बीच किया लड्डू वितरण, आमजनों ने पीएम मोदी का जताया आभार।

    जमशेदपुर :  केंद्र की मोदी सरकार ने जनता को रक्षाबंधन और ओणम पर बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस एलपीजी की कीमतों में 200 रुपये की सब्सिडी और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब लोगों को उज्ज्वला योजना के एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। मोदी सरकार के इस फैसले से जहां आमजनों में उत्साह और हर्ष व्याप्त है। तो वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है। इस निर्णय पर मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने सीतारामडेरा क्षेत्र अंतर्गत बाबुडीह बस्ती में आमजनों के बीच लड्डू वितरण कर खुशियां साझा की। इस दौरान भाजपा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों का मुंह मीठा कराते हुए लोगों को गुलाब फूल भेंट किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री के इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया।

     

     

     

    इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए फैसले पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने संवेदनशील सरकार होने का सबूत दिया है। उन्होंने इस अभूतपूर्व फ़ैसले को रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मातृशक्ति को दिया गया उपहार बताया। कहा कि इस निर्णय से आमजनों का कल्याण होगा और उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी।

     

     

    इस दौरान मिथलेश साव, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, सोनू सिंह, साकेत कुमार, रवि गुप्ता, अमरजीत कुमार, विक्की साव, भोला साव, धनराज गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article क्यों मनाते हैं रक्षाबन्धन का त्योहार?… जाने विवेक चौबे की से…..

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.