Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने वायनाड में भूस्खलन की घटना का राजनीतिकरण किया : प्रियंका गांधी
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    भाजपा ने वायनाड में भूस्खलन की घटना का राजनीतिकरण किया : प्रियंका गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने वायनाड में भूस्खलन की घटना का राजनीतिकरण किया : प्रियंका गांधी

    वायनाड:  कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा सीट से संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस साल जुलाई में हुई भूस्खलन की घटना का राजनीतिकरण किया।

    चुनाव प्रचार के दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए उन्होंने सुल्तान बाथरी विधानसभा क्षेत्र के केनिचिरा में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘जिस आपदा से लोगों को भारी पीड़ा हुई, उसका भी भाजपा ने राजनीतिकरण कर दिया…हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं, जहां आपको अपने देश, अपनी जरूरतों और आप जिस तरह की राजनीति चाहते हैं, उसके बारे में सोचना चाहिए।’’

    भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पूरे देश में नफरत फैला रही भाजपा की राजनीति की पहचान क्रोध, विभाजन और बर्बादी है।

    उन्होंने कहा कि लोगों के समक्ष खड़े वास्तविक मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और उनकी समस्याएं अनसुलझी हैं।

    कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बेरोजगारी अब तक के उच्चतम स्तर पर है और कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिनके रुकने का कोई संकेत नहीं है।

     

     

    प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘राजनीति इन मुद्दों को हल करने पर केंद्रित नहीं है। भाजपा की राजनीति का उद्देश्य पूरी तरह से आपका अपनी समस्याओं से ध्यान भटकाना है, क्योंकि इसका एकमात्र उद्देश्य सत्ता में बने रहना है, चाहे कोई भी कीमत चुकानी पड़े।’’

    उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भूस्खलन से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक सहायता राशि देने में विफल रहने का भी आरोप लगाया।

    प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘यदि आप मुझे संसद में अपना प्रतिनिधित्व करने का मौका देते हैं, तो मैं आपको दिखाऊंगी कि आपके लिए किसी और की तुलना में मैं अधिक मेहनत कर सकती हूं। मैं आपके मुद्दों को हर जगह उठाऊंगी। मैं आपके लिए लड़ूंगी और राज्य और केंद्र दोनों सरकारों पर दबाव डालूंगी। ’’

     

     

    कांग्रेस नेता ने रविवार को अपने दूसरे चरण का चुनाव प्रचार फिर से शुरू किया और अपने भाई राहुल गांधी के साथ वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में जनसभाएं और नुक्कड़ सभाएं कीं।

    राहुल गांधी के इस्तीफा देने के कारण वायनाड सीट पर उपचुनाव कराना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने इस साल हुए आम चुनाव में वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी जिसकी वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा : बाइपास सड़क जर्जर, उड़ती धूल से लोग परेशान
    Next Article रेटिना का सफल निशुल्क ऑपरेशन आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से हुआ संपन्न

    Related Posts

    चौका में 10 लाख की मांग: JSSC में नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल पुलिस हिरासत में

    July 9, 2026

    अधिराज मित्रा को फिडे मास्टर बनने पर सांसद बिद्युत बरण महतो ने दी बधाई

    July 9, 2026

    सरायकेला डीसी ने खोली पोल: सरकारी अस्पताल गम्हरिया की बदहाली पर फूटा गुस्सा!

    July 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत: चीन को पछाड़कर विश्व में छठा स्थान

    ज्ञान का प्रकाशस्तंभ: नालंदा विश्वविद्यालय का गौरवशाली और दुखद इतिहास

    सरकारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर डीसी सख्त, सीएचसी गम्हरिया में खाली वार्ड देख जताई नाराजगी

    आदित्यपुर में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने मैदान में उतरे उपायुक्त, बोले- अफवाहों से बचें, हर पात्र मतदाता का होगा सत्यापन

    कपाली में तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल; पुलिस की तत्परता से बची जान

    टाटा पावर द्वारा डोमजुड़ी पंचायत को सीएसआर के तहत ब्लीचिंग पाउडर उपलब्ध

    जोड़ा-जेएसडब्ल्यू कंपनी के स्लरी पाइप योजना ने क्षेत्र के मुख्य सड़को को किया अवरूद्ध

    UCIL जादूगोड़ा की शर्मनाक लापरवाही: बिना नोटिस 10 होमगार्ड सड़क पर, “मेडिकल टेंर” के नाम पर 10 परिवारों की रोजी छीनी

    पांच साल बाद पुलिस के शिकंजे में आया फरार आरोपी, आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में गिरफ्तारी

    BKMS कार्यालय में JLKM की नई जिला टीम का सम्मान, संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.