Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने पर भाजपा ने सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत, यूजर्स पर कार्रवाई करने की मांग की।
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने पर भाजपा ने सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत, यूजर्स पर कार्रवाई करने की मांग की।

    Nijam KhanBy Nijam KhanOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सूर्य मंदिर समिति के छठ महोत्सव को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट करने पर भाजपा ने सिदगोड़ा थाना में दर्ज कराई लिखित शिकायत, यूजर्स पर कार्रवाई करने की मांग की।

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा के तत्वावधान में होने वाले छठ महोत्सव के संबंध में अपमानजनक पोस्ट करने पर दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इस मामले में सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज किया। थाना प्रभारी के नाम आवेदन में बताया गया है कि अभिषेक चौहान एवं अमित शर्मा नामक फेसबुक आईडी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास के नीजी, पारिवारिक एवं वैवाहिक समारोह के वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में गलत रूप से प्रसारित- प्रचारित कर उनकी छवि को राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने एवं छठ महापर्व के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को बदनाम कर साजिश के तहत अनुचित लाभ लेने का षडयंत्र किया जा रहा है। शिकायत पत्र में बताया गया कि विगत कुछ दिनों से अभिषेक चौहान एवं अमित शर्मा नामक फेसबुक आईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नीजी पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम के वीडियो को एडिट कर 3-4 अलग-अलग विभिन्न कार्यक्रमों के वीडियो को मिलाकर एक वीडियो के रूप में तैयार कर गलत रूप से सोशल मीडिया में उपरोक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा प्रचारित एवं प्रसरित किया जा रहा है, जिसके कारण पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की छवि राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हो रही है एवं सूर्य मंदिर समिति के छठ महापर्व पर होनेवाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की प्रतिष्ठा पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने अभिषेक चौहान एवं अमित शर्मा नामक फेसबुक यूजर्स के विरूद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास तथा सूर्य मंदिर समिति के विरुद्ध किये जा रहे अपमानजनक क्रियाकलापों पर अविलंब रोक लगाने की मांग की है।

    इस दौरान सूर्य मंदिर कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष संजीव सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, टुनटुन सिंह, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, राकेश सिंह, बबुआ सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अमरजीत सिंह राजा, रमेश नाग, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, मृत्युंजय यादव, नवजोत सिंह, रंजीत सिंह, निर्मल गोप, कुमार आशुतोष, अनिकेत रॉय, निकेत सिंह, पिंटू शाह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीपावली की पूर्व संध्या पर दीपों की आभा व रंगबिरंगी लाइट से जगमगाया सूर्य मंदिर धाम, 11 हजार देशी घी के दीपक व आतिशबाजी कर मनाया गया दीपोत्सव
    Next Article राज्यसभा सांसद प्रोफेसर डॉक्टर राकेश सिन्हा से परिसदन में शिष्टाचार मुलाकात किया राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह

    Related Posts

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    May 16, 2025

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    May 16, 2025

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    May 16, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बालू के उठाव पर एनजीटी की रोक तो यूसील में कैसे हो रही ओवरलोड वाहन से बालू की सप्लाई

    समय के साथ नई परिभाषा गढ़ रहे भारत-रूस संबंध

    आईएएस अधिकारी: ड्यूटी या डिजिटल स्टारडम? “प्रशासन से पॉपुलैरिटी तक: आईएएस अधिकारियों का डिजिटल सफर”

    अरुणाचली चाल है पाक के हक में चीन की बौखलाहट

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ससुराल में ननद के साथ विवाद मायके पहुंची शाहीन परवीन ने की आत्महत्या का प्रयास

    चाकुलिया में मूर्ति अनावरण कर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा शहीद चानकु महतो की जीवनी से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

    मुखिया कान्हु मुर्मू ने किशोरी व महिलाओं को जागरूक करने का उठाया बीड़ा

    मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान राशि की रिकवरी किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई

    रोलाडीह हाई स्कूल में 6 कमरों का बनेगा भवन, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया भूमि पूजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.