Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक
    Breaking News Headlines ओड़िशा राष्ट्रीय

    ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2024Updated:June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

    भुवनेश्वर: ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल की बैठक होगी और उसके अगले दिन नयी सरकार शपथ लेगी।

    भाजपा ने 147 सदस्यीय ओडिशा विधानसभा में 78 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। हालांकि, पार्टी ने अभी तक अपने नेता का चयन नहीं किया है जो राज्य की बागडोर संभालेंगे।

     

     

    ओडिशा के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान के केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना क्षीण दिख रही है। अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं, जो सोमवार को नयी दिल्ली से लौटे।

    भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर के अनुसार, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नयी सरकार 12 जून को शपथ लेगी।

    नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी ने सोमवार को नयी दिल्ली से लौटने के बाद संवाददाताओं से कहा, “नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ चर्चा करेंगे।”

     

     

    भाजपा ने ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    पुजारी के अलावा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, के. वी. सिंह एवं मोहन माझी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

    एक वरिष्ठ नेता ने हालांकि हाल ही में कहा था कि भाजपा नेतृत्व लोगों को चकित कर सकता है, जैसा उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किया था। उन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे नामों की घोषणा की गई थी, जिनके बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों ने अनुमान नहीं लगाया था।

     

     

    पार्टी ने 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है।

    राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचोरी मामले में 24 घंटों के अंदर एक आरोपी आभूषण के साथ गिरफ़्तार
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से आम आदमी पार्टी को मिली राहत, पार्टी दफ्तर खाली करने की तय तारीख बढ़ाई

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.