Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न में डूबी महागठबंधन को भाजपा ने गिनाई नाकामियां, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का तंज – साल एक, यू-टर्न अनेक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    झारखंड में हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न में डूबी महागठबंधन को भाजपा ने गिनाई नाकामियां, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का तंज – साल एक, यू-टर्न अनेक

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड में हेमंत सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जश्न में डूबी महागठबंधन को भाजपा ने गिनाई नाकामियां, भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का तंज – साल एक, यू-टर्न अनेक

    ● सरकार को नसीहत, 2020 की तरह वर्ष 2021 असफलताओं और यू-टर्न का वर्ष ना रहे : कुणाल षाड़ंगी

    झारखंड में हेमंत सरकार के एक साल पूरा होने पर मंगलवार को पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है। रांची के मोरहाबादी मैदान में दोपहर से मुख्य समारोह आयोजित हो रही है। सरकार की ओर से तोहफों की बरसात करने के दावे किये जा रहे हैं। इन सबके बीच राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने राज्य सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया से सरकार के एक साल पर उनकी नाकामियां गिनानें का अभियान छेड़ रखा है। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य मंत्रिपरिषद को एकवर्ष पूर्ण करने पर बधाई दिया। साथ ही नसीहत दे डालीं की आगामी वर्ष 2021 भी 2020 की तरह असफलताओं और घोषणाओं पर यू-टर्न का वर्ष ना रहें। उन्होंने मंगलवार सुबह सनसनी फ़ैलाते हुए ताबड़तोड़ कई ट्वीट कियें और हेमंत सरकार के विभिन्न मोर्चों पर असफलताओं को गिनाया। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने लॉ एंड ऑर्डर, विकास योजनाएं, रोज़गार, किसान, ट्रांसफर पोस्टिंग, उच्च शिक्षा समेत विभिन्न मोर्चों पर राज्य सरकार की असफलताओं को गिनाया। एक साल यू-टर्न बेमिसाल हैशटैग के साथ भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य में किसानों की स्थिति को चिंताजनक बताया। कहा कि कृषि आशीर्वाद योजना बंद है और ऋण माफ़ी के वादों की एक चौथाई पूर्ति के लिए देर से कवायदें शुरू हुई है। छठी जेपीएससी को लेकर भी महागठबंधन सरकार की मंशा और इच्छाशक्ति पर सवाल उठाते हुए भाजपा ने प्रतिभाशाली युवाओं के संग क्रूर मज़ाक बताया। कहा कि सीएम जब विपक्ष में थें तो छठी जेपीएससी परीक्षा में गलतियां दिखतीं थी, सीएम बनतें ही सब गलतियाँ सही हो गई। राज्य की तीन सौ एमबीबीएस सीटों पर ग्रहण, ओरिएंट क्राफ्ट सरीख़े बड़ी कंपनियों के पलायन, जमशेदपुर से मेडिका जैसे बड़े अस्पतालों का बंद होना, अनुबंध कर्मियों की सेवाएं समाप्त करने जैसे विषयों पर भी भाजपा ने सरकार को घेरा। भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राज्य में दुबारा से नक्सलियों की चांदी हो गई है जिसपर पिछली भाजपा सरकार ने जबरदस्त नियंत्रण रखा था। विभिन्न विभागों में 3000 रिकॉर्ड ट्रांसफर-पोस्टिंग के मुद्दे पर भी भाजपा ने भ्रष्टाचार को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। महिला सुरक्षा के मसले पर भी भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मसला है कि महज़ एक वर्ष राज्य में 1400 दुष्कर्म के वारदात दर्ज़ हुए हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के सानिध्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ‘मज़बूर’ सीएम बन चुके हैं।

    #EkSaalUTurnBemisaal
    1.कृषि आशिर्वाद योजना बंद व ऋण माफ़ी राशि वादे की 1/4th
    2. 6th JPSC की ग़लतियाँ भी सही
    3. 300 MBBS सीटों पर ग्रहण
    4. कम्पनियों का पलायन
    5. अनुबंध कर्मियों की सेवा समाप्त
    6. नक्सलियों की चाँदी
    7. 3000 रिकॉर्ड ट्रांसफ़र
    8. बेरोज़गारी भत्ता पर बेईमानी

    — Kunal Sarangi 🇮🇳 (@KunalSarangi) December 29, 2020

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड के नेतृत्व में सरकार के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ एवं परिसंपत्ति वितरण 
    Next Article एक साल झारखण्ड बेहाल, कांग्रेस झामुमो हुए मालामाल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.