Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर भाजपा जमशेदपुर ने साधा निशाना, कहा चुनावी वादों को भुलकर बैनर और विज्ञापन के सहारे हेमंत सरकार छिपा रही अपनी नाकामियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर भाजपा जमशेदपुर ने साधा निशाना, कहा चुनावी वादों को भुलकर बैनर और विज्ञापन के सहारे हेमंत सरकार छिपा रही अपनी नाकामियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम पर भाजपा जमशेदपुर ने साधा निशाना, कहा चुनावी वादों को भुलकर बैनर और विज्ञापन के सहारे हेमंत सरकार छिपा रही अपनी नाकामियां

    जमशेदपुर। हेमंत सरकार के तीन साल पूरा होने पर आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार वादाखिलाफी का पर्याय बन चुकी है।

     

    उन्होंने हेमंत सोरेन से उनके किये वादे पांच लाख युवाओं-युवतियों को रोजगार की दिलाते हुए कहा कि वादा पूरा नहीं होने पर राजनिति से सन्यास लेने की घोषणा उन्होंने ही शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि पर कही थी। एक शहीद के नाम पर राजनीति कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अब तक युवाओं के साथ धोखा ही किया है। रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ते के रूप में 5000 और 7000 रूपये देने की घोषणा की गई थी

     

    लेकिन तीन वर्ष बाद भी ना कोई रोजगार मिला और ना ही युवाओं को एक भी रुपया मिला। गुंजन यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार बनने पर खाली सभी सरकारी पदों को छह महीने के भीतर भरने, सभी की तरह की पेंशन को तीन हजार करने, 2 हजार प्रतिमाह चूल्हा खर्च देने समेत आवास योजना में तीन लाख रुपये देने का बड़ा वादा किया था। परंतु तीन वर्ष बाद भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

     

     

    पिछले साल नवंबर माह में भी ऐसे कार्यक्रम के जरिये लोगों से आवेदन लिए गए थे। उन सभी का निष्पादन हुआ या नहीं इसपर हेमंत सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने चुनावी वादों को भूलकर सिर्फ फोटो ऑपर्चुनिटी के लिए दिखावा कर रहे हैं। गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार में किसान, मजदूर, युवा, महिला, दलित, पिछड़ा, आदिवासी समाज खुद को निराश और हताश महसूस कर हैं।

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव के दौरान लोकलुभावन घोषणाएं व वादे कर सत्ता हासिल की थी। सत्ता में आने के बाद यह सरकार किए गए अपने सभी वादे भूल गई है। आज प्रदेश का किसान एवं युवा बदहाल है। राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, रोजाना हत्या, बलात्कार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य का सबसे बुरा हाल,

    बेरोजगारी से युवा वर्ग परेशान, भ्रष्टाचार, निवेश का बुरा हाल है। जो यह प्रदर्शित करती हैं कि हेमंत सरकार पिछले तीन वर्षों में समाज के किसी भी वर्ग की आशा और आकांक्षा को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

     

    हेमंत सरकार के संरक्षण में प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दोहन हो रहा है। और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फ़ोटो और बैनर पॉलिटिक्स के जरिये जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने जमशेदपुर में “आपकी योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम में 2320.72 करोड़ रुपए की 230 योजनाओं का किया उद्घाटन -शिलान्यास
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता के प्रयास लाया रंग:राकेश तिवारी

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.