Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सरकार के चार साल की विफलताओं पर आधारित आरोप पत्रों की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई प्रदर्शनी, सांसद विद्युत महतो एवं जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया प्रदर्शनी का लोकार्पण, हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    हेमंत सरकार के चार साल की विफलताओं पर आधारित आरोप पत्रों की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई प्रदर्शनी, सांसद विद्युत महतो एवं जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया प्रदर्शनी का लोकार्पण, हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 30, 2023Updated:December 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हेमंत सरकार के चार साल की विफलताओं पर आधारित आरोप पत्रों की भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई प्रदर्शनी, सांसद विद्युत महतो एवं जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया प्रदर्शनी का लोकार्पण, हेमंत सरकार के वादाखिलाफी पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी।

     

    जमशेदपुर। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने अपने चार वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। हेमंत सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर एक ओर जहां सूबे की मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा शनिवार को हेमंत सरकार की विफलता पर आधारित आरोप पत्र की प्रदर्शनी का विमोचन किया गया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य वरीय नेताओं के संग सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष लगाए गए इस प्रदर्शनी में हेमंत सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया है। प्रदर्शनी में पिछले दिनों झारखंड से

     

     

    कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास और कार्यालय से बरामद भारी मात्रा में कैश पर की गई पीएम नरेंद्र मोदी के पोस्ट को प्रमुखता से दिखाया गया है। मुख्य शीर्षक फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार के 4 साल ठगबंधन मालामाल और झारखंड बदहाल, क्या हुआ तेरा वादा प्रमुखता से दर्शाते हुए सरकार की आलोचना की गई है। प्रदर्शनी में भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से जारी आरोप पत्र में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के द्वारा लिखी गई प्रस्तावना को दिखाया गया है। प्रदर्शनी में एक और जहां केंद्र सरकार की उपलब्धियों को दर्शाया गया है तो वहीं, दूसरी ओर हेमंत सरकार के 4 वर्षों की सफलता का जिक्र करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया है।

    इस अवसर पर हेमंत सरकार की विफलताओं पर हमला बोलते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि 4 वर्षों के शासन में वर्तमान सरकार ने राज्य के युवाओं, किसानों, मजदूर, महिला, दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज को सिर्फ धोखा दिया है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार झारखंड के इतिहास में सबसे विफल और भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता के अहंकार में मदमस्त हैं।

     

     

    संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना करना सीएम हेमंत सोरेन की फितरत में शामिल हो गया है। हेमंत सरकार ने चार साल में भ्रष्टाचार की नई परिभाषा गढ़ी है। यह सरकार फाइल, फोल्डर और बॉस के माध्यम से भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा कर रही है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों से बरामद साढ़े तीन सौ करोड़ से अधिक की नगदी ने आजाद भारत में भ्रष्टाचार का नया इतिहास रचा है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि
    आरोप पत्र पर आधारित प्रदर्शनी के जरिये हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करते हुए आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। गुंजन यादव ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने चार साल के कार्यकाल में सभी मोर्चों पर “विफल” है और राज्य के लोगों को सिर्फ “धोखा” देने का काम किया गया है। यह सरकार सालगिरह मनाकर लोगों की संवेदनाओं का मखौल उड़ा रही है। कहा कि हेमंत सरकार के असफलताओं की लंबी सूची है। पूरे राज्य में अराजकता का माहौल है।

    इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, बिनोद सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, विकास सिंह, नीरज सिंह, अनिल सिंह, जटाशंकर पांडेय, राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, राजीव रंजन सिंह, अमित अग्रवाल, अजीत कालिंदी, निसार अहमद, संजय तिवारी, बिनोद राय, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, अजय सिंह, हन्नु जैन, संदीप शर्मा बौबी, त्रिदेव चट्टराज, पवन सिंह, चंचल चक्रवर्ती, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, राजपति देवी, लीना चौधरी, मधु तांती, रामदुलारी देवी, मधु सिन्हा, नलिनी सिन्हा, रॉकी सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमित सिंह, नवजोत सोहल, राहुल तिवारी, मिथिलेश साव, अजय साह, दिलीप पासवान, महावीर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- रेल किराया बढ़ा, जनता की कमाई से पैसा निचोड़ रही है
    Next Article जमशेदपुर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी आज जमशेदपुर स्थित टेल्को कॉलोनी में भाजपा नेता अनूप सिंह के…

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.