Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने किया संबोधित, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- तेजी से बदल रही है झारखंड की डेमोग्राफी, यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और संस्कृति को स्थापित करने का चुनाव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी किया संबोधित
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने किया संबोधित, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- तेजी से बदल रही है झारखंड की डेमोग्राफी, यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और संस्कृति को स्थापित करने का चुनाव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी किया संबोधित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने किया संबोधित, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र, कहा- तेजी से बदल रही है झारखंड की डेमोग्राफी, यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और संस्कृति को स्थापित करने का चुनाव, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी किया संबोधित

    जमशेदपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव जीतने के लिए चुनावी मंत्र दे रही है। इसी कड़ी में, शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में सम्पन्न हुई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के फायरब्रांड नेता, असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व विधायक बरकुंवर गागराई, जिला प्रभारी डॉ जीतू चरण राम समेत प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद भी मौजूद रहे। बैठक में अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इससे पहले, भाजपा नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया। पूरे बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर था।

     

    बैठक को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जमशेदपुर लोकसभा में सांसद बिद्युत महतो को भारी मतों से जीत दर्ज करने पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं उनका आभार जताया। उन्होंने कहा
    कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में झारखंड का महत्वपूर्ण योगदान है। लोकसभा चुनाव में विपरीत परिवेश और परिस्थिति में हम 51 विधानसभा सीटों पर जीते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी को मात्र विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का नही है। बल्कि यह चुनाव झारखंड की अस्मिता, गौरवशाली संस्कृति को स्थापित करने का चुनाव है। असम, बंगाल और त्रिपुरा के बाद झारखंड की डेमोग्राफी बहुत तेजी से बदल रही है। परंतु वोट बैंक और तुष्टिकरण की पोषक झामुमो-कांग्रेस सरकार इन सब मुद्दों पर मौन धारण कर बैठ गयी है। पूरे संथाल में आदिवासियों पर बांग्लादेशी घुसपैठियों का आतंक चरम पर है।

     

     

    बांग्लादेशी घुसपैठिये यहां के मूलवासी आदिवसी एवं दलितों की जमीन लूटकर उनपर लगातार अत्याचार कर रहे है। जमशेदपुर की डेमोग्राफी भी लगातार बदल रही है। 20 सीटों पर अवैध घुसपैठिये की संख्या 20% से बढ़कर 48% हो गयी है। अगर ऐसा ही रहा तो वो दिन अब दूर नही जब मंत्रालयों में घुसपैठिये बैठेंगे और यहां के मुख्यमंत्री, मंत्री उनके सामने हाथ खड़े कर खड़े रहेंगे। उन्होंने झामुमो-कांग्रेस के नेताओं द्वारा बिहारी, बंगाली और असम के लोगों की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से करने की कड़े शब्दों में निंदा की।

    श्री सरमा ने झारखंड की हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में धोखा और वादाखिलाफी की सरकार है। पिछले साढ़े चार से अपने चुनावी वादों में एक वादा भी पूरा न करने वाली हेमंत सरकार फिरसे झूठे वादों और घोषणाओं से जनता को ठगने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में झामुमो-कांग्रेस सरकार में व्याप्त आकंठ भ्रष्टाचार, उदासीनता और संवेदनहीनता से जनाक्रोश चरम पर है। उन्होंने गत विधानसभा चुनाव में झामुमो-कांग्रेस के मैनिफेस्टो का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2019 में झामुमो-कांग्रेस ने झूठे वादे और सब्जबाग दिखाकर जनता को भ्रमित कर चुनाव जीता। लेकिन अब तक उन वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रतिबद्धता नही दिखाई।

     

     

    उन्होंने कहा कि वर्ष में पांच लाख युवक-युवतियों को रोजगार, रोजगार नहीं देने पर बेरोजगारी भत्ते के रूप में 5000 और 7000 रूपये देने की घोषणा की गई थी। लेकिन साढ़े चार वर्ष बाद भी ना कोई रोजगार मिला और ना ही एक भी रुपया बेरोजगारी भत्ता। हेमंत सरकार ने प्रति परिवार को 72 हजार रुपया, पेंशन को तीन हजार करने, 2 हजार प्रतिमाह चूल्हा खर्च देने समेत आवास योजना में तीन लाख रुपये देने का बड़ा वादा किया था। इस हिसाब से प्रति परिवार को अबतक 3 लाख 60 हजार रुपये मिलने जाने थे, लेकिन चुनावी नैया को पार करने और जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए अब सिर्फ 2 महीने के लिए 1 हजार प्रतिमाह देने का ढोंग हेमंत सरकार कर रही है।

    विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में अब काफी कम समय बचा है। ऐसे में कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से और संगठित होकर पार्टी को जीत दिलाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुर्वी और जमशेदपुर पश्चिम भाजपा की परंपरागत सीट रही है। ऐसे में इस विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों के साथ चारों विधानसभा में भाजपा की दमदार जीत के लिए कमर कसकर तैयारी करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही झारखंड की गौरवशाली संस्कृति, परंपरा और जल, जंगल, जमीन की रक्षा कर सकती है। यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है।

     

     

     

    वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विपरीत और प्रतिकूल परिस्तिथी में जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में निर्धारित लक्ष्य के साथ दायित्वों को पूर्ण करने की दिशा में कार्य करें। कार्यकर्ताओं के सांगठनिक कौशल एवं उनकी दक्षता का लाभ पार्टी को कैसे मिले इसकी चिंता करें। उन्होंने हेमंत सरकार में बढ़ते आपराधिक घटना, गिरते स्वास्थ्य व्यवस्था एवं महिला अपराध पर सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की नाकामियों को उजागर करने और बूथ मजबूती में जुटने का आह्वान किया।

    दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों से की मुलाकात: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जमशेदपुर महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान तुलसी भवन के चित्रकूट कक्ष में उन्होंने सभी नेताओं से मुलाकात की एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने दोपहर का भोजन भी कार्यकर्ताओं के साथ की।

    बैठक के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

    इस दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, डॉ राजीव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याणी शरण, राजन सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, रमेश हांसदा, कुलवंत सिंह बंटी, योगेश मल्होत्रा, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, जिला पदाधिकारी में संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, प्रदीप बेसरा, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत मंडल अध्यक्ष मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, सुबोध झा, अजय श्रीवास्तव, अभिमन्यु सिंह, चंदन चौबे व अन्य मौजूद रहे।

    कहा- तेजी से बदल रही है झारखंड की डेमोग्राफी पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी किया संबोधित भाजपा जमशेदपुर महानगर की संगठनात्मक बैठक को असम के मुख्यमंत्री एवं झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने किया संबोधित यह चुनाव झारखंड की अस्मिता और संस्कृति को स्थापित करने का चुनाव विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रमंडलीय आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका लालचंद डाडेल के द्वारा गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत विभिन्न बूथों का किया गया निरीक्षण
    Next Article भाजपा अगर हिंदू मुसलमान कर रही तो कांग्रेस तो केवल मुसलमान मुसलमान कर रही: हिमंता बिस्वा सरमा

    Related Posts

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    May 1, 2026

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    May 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, संदिग्ध कार से चार मवेशी बरामद, चालक फरार।

    मजदूर दिवस पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर से निकला रैली , इंटक के तमाम शीर्ष नेता हुए शामिल।

    मजदूर दिवस पर मानवता का महादान, शीला मेमोरियल फाउंडेशन ने आयोजित किया भव्य रक्तदान शिविर

    मजदूर दिवस पर सफाईकर्मियों का सम्मान, जदयू ने भेंट किए हॉट-पॉट लंच बॉक्स।

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में मजदूर दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया श्रम की गरिमा को सलाम

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.