Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 18 को रांची के हरमू मैदान में झारखंड भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह, जमशेदपुर महानगर से जुटेंगे दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    18 को रांची के हरमू मैदान में झारखंड भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह, जमशेदपुर महानगर से जुटेंगे दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    18 को रांची के हरमू मैदान में झारखंड भाजपा का पंचायत प्रतिनिधि सम्मान समारोह, जमशेदपुर महानगर से जुटेंगे दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि।

    जमशेदपुर। आगामी 18 अक्टूबर को राज्यभर के भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधि रांची में भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा आयोजित होने वाले पंचायत प्रतिनिधि समारोह में शिरकत करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मेलन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर महानगर प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा मुख्यरूप से शामिल हुए।

    बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने बताया कि भाजपा झारखंड की जनता के सर्वांगीण विकास को लेकर सदैव संकल्पबद्ध है। भाजपा ही एक पार्टी है जो गांव, गरीब और किसान के हितों को समर्पित है़। पंचायत चुनाव में जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति में आधे से अधिक जनप्रतिनिधि भाजपा के कार्यकर्ता चुने गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव दलीय आधार व पार्टी के चुनाव चिह्न पर नहीं हुए, लेकिन नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपनी सक्रियता, सहभागिता के कारण जनता का विश्वास प्राप्त किया है। ऐसे में पार्टी ने ऐसे जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया है़। महानगर जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू ने सभी प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में राँची आने का आह्वान करते हुए कहा कि हेमंत सरकार ने पंचायत चुनाव में राज्य के पिछड़ा वर्ग के अधिकार का हनन किया है। अब सरकार निकाय चुनाव भी बिना ओबीसी आरक्षण के कराने जा रही है।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि का सम्मान राज्य की जनता की भावनाओं का सम्मान है़। हेमंत सरकार के शासन में झारखंड की जनता त्रस्त और बेबस है। ऐसे संवेदनहीन सरकार को जनता मुंह तोड़ जवाब देने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि समारोह में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिप सदस्य, मुखिया, उप-मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य, ब्लॉक प्रमुख व ब्लॉक उप-प्रमुख शामिल होंगे।

    वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु एवं जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से राँची के हरमू मैदान में शामिल होने का आह्वान किया।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, सविता सरदार, प्रदीप बेसरा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, पंचायती राज के अंतर्गत आने वाले तेरह मंडलों के मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बॉबी, संजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो व अन्य मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article Maradona की ‘हैंड ऑफ गॉड’ वाली गेंद से रेफरी होगा मालामाल

    Related Posts

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    June 7, 2026

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    June 7, 2026

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग

    टाटानगर स्टेशन हादसे में झुलसे युवक की मौत, मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर परिजनों का प्रदर्शन

    हरित भविष्य के संकल्प के साथ नेचुरल स्माइल फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान जारी

    लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की

    सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.