Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के तहत भाजपाइयों ने की दिव्यांगों की सेवा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड धर्म राजनीति

    17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के तहत भाजपाइयों ने की दिव्यांगों की सेवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के तहत भाजपाइयों ने की दिव्यांगों की सेवा

    ■ सेवा सप्ताह के तहत सेवा ही लक्ष्य को सार्थक कर कार्यकर्ताओं ने की निष्ठाभाव से दिव्यांगों की सेवा: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, सोमवार। प्रदेश में कोरोना काल से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आरंभ हुए सेवा कार्यों को भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर और आगे ले जा रही है। झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह के पहले दिन जमशेदपुर के दिव्यांगों को सहायतार्थ उपकरण जैसे चश्मा, श्रवण यंत्र व स्टिक आदि प्रदान किये। इसी कड़ी में, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जन्म से मूक-बधिर व हाल के दिनों में आंख से कमजोर हुए भालूबासा निवासी एस पाल के आवास जाकर उन्हें चलने में सहायता हेतु मजबूत स्टिक एवं अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने उन्हें फल सामग्री व एक महीने का राशन सामग्री प्रदान किया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता दिव्यांगों के बीच उनके आवश्यकतानुसार मदद पहुंचा रहे हैं। जमशेदपुर अन्तर्गत सभी मंडलों में सेवा सप्ताह के तहत मंडलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों दिव्यांगों को सहायता प्रदान की है। चारों विधानसभा के प्रत्येक मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद दिव्यांगों के बीच उपकरण चश्मा, श्रवण यंत्र एवं खाद्य सामग्री आदि का पूरे सेवा भाव के साथ वितरण किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की जनता के प्रति समर्पण व कार्य क्षमता ने करोड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी समेत मंडल के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को जिले के 70 गरीब बस्तियों व अस्पतालों में मरीजों के बीच फल का वितरण करेंगे।

    मानगो मंडल ने की दिव्यांगों की सेवा: सेवा सप्ताह के तहत भाजपा मानगो मंडल ने अध्यक्ष बिनोद राय के नेतृत्व में दर्जनों दिव्यांगों को सहायता प्रदान की। साउथ पॉइंट स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव शामिल हुए व दिव्यांगों के बीच कोरोना किट समेत अन्य सहायता उपकरण वितरण कर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीरियल क्राइम के मास्टरमाइंड पंकज दुबे और कबीर को आर्म्स एक्ट में 7 -7 वर्ष की कैद और 25-25 हजार फाइन
    Next Article हरिवंश सिंह को राज्यसभा का दुबारा उपसभापति चुने जाने पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी

    Related Posts

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    June 27, 2026

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    June 27, 2026

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर ब्रह्मर्षि विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि

    हजारीबाग: 70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, बिहार तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक चालक गिरफ्तार

    एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में ‘बोर्ड अचीवर्स डे’ का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

    पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन , सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

    उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे

    मानसून से पहले रेलवे की बड़ी तैयारी, कोल्हान के स्टेशनों पर जलजमाव रोकने के लिए ड्रेनेज व्यवस्था मजबूत

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.