Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीरियल क्राइम के मास्टरमाइंड पंकज दुबे और कबीर को आर्म्स एक्ट में 7 -7 वर्ष की कैद और 25-25 हजार फाइन
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड बिहार

    सीरियल क्राइम के मास्टरमाइंड पंकज दुबे और कबीर को आर्म्स एक्ट में 7 -7 वर्ष की कैद और 25-25 हजार फाइन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीरियल क्राइम के मास्टरमाइंड पंकज दुबे और कबीर को आर्म्स एक्ट में 7 -7 वर्ष की कैद और 25-25 हजार फाइन

    आर्म्स एक्ट के एक अन्य धारा में 3 -3 वर्ष की कैद और 10-10 हजार फाइन दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी
    जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में आर्म्स एक्ट के एक मामले में अपराधकर्मी पंकज दुबे पूर्व संतोष सिंह और एहतेशामउद्दीन पूर्व कबीर को अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई है. अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में धारा 25(1-a)(1-b)a/26(2) के तहत पंकज दूबे और एहतेशाम उद्दीन को 7-7 वर्ष की कैद तथा 25 – 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है . जुर्माने की राशि नहीं देने पर एक 1-1 वर्ष की अतिरिक्त सजा भी दोनों को भुगतनी होगी. इसके अलावा अदालत ने आर्म्स एक्ट के एक अन्य धारा 25(1-a)26/35 में दोनों को तीन-तीन वर्ष की कैद तथा 10-10 हजार रुपये फाइन की सजा सुनाई है. फाइन नहीं देने पर 6-6 माह के अतिरिक्त सजा का भी प्रावधान किया गया है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009-10 में शहर में सीरियल क्राइम के मास्टरमाइंड पंकज दुबे और एहतेशाम उद्दीन उर्फ कबीर को पुलिस की एक टीम ने बिष्टुपुर जी टाउन क्लब के सामने से गिरफ्तार किया था उसके पास से 9 एमएम की पिस्टल बरामद की गई थी पूछताछ में पंकज दुबे ने स्वीकार किया था कि उसने इसी पिस्तौल से डॉक्टर प्रभात कुमार और डॉक्टर सरकार को गोली मारी थी. पुलिस ने आर्म्स एक्ट का एक अलग से मामला दर्ज किया. मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई कुल 10 लोगों की गवाही हुई गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने दोनों को दोषी पाकर सजा सुनाई मामले में लोक अभियोजक सुशील कुमार जयसवाल ने सरकार की ओर से पैरवी की उल्लेखनीय है की लोक अभियोजक सुशील कुमार जयसवाल एक जाने-माने कानून विद भी है और उन्होंने अब तक सैकड़ों ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है जिसने अपराध किया और कोर्ट में उसके खिलाफ प्रमाण उपस्थित किए गए . स्वयं श्री जयसवाल ने साक्ष्यों को विस्तार से और विधिवत कोर्ट के सामने प्रस्तुत कर सजा का रास्ता साफ किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजकल प्रभात संगीत एक नये घराने के रूप में लोकप्रिय हो रहा
    Next Article 17 सितंबर पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा सप्ताह’ के तहत भाजपाइयों ने की दिव्यांगों की सेवा

    Related Posts

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    August 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    August 12, 2026

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    August 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संसद में हंगामा: सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सवाल, जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

    *शांति का ट्वीट, लाठी का शासन!*

    संसद की कार्यवाही बाधित: जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    हेमंत सोरेन के ट्वीट और लाठीचार्ज के बीच झारखंड के छात्रों का दर्द

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – ललित गर्ग

    झारखंड में छात्र आंदोलन: पुलिस लाठीचार्ज और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट पर सवाल

    संसद की कार्यवाही बाधित: हंगामे के बीच जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

    अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2026: युवा शक्ति को दिशा, सपनों को उड़ान – विशेष लेख

    खुदीराम बोस शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.