Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में भाजपा ने तेज की चुनावी मुहिम, पोटका एवं पुर्वी विधानसभा के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया विधिवत उद्घाटन, सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान, कार्यकर्ताओं संग किया चुनावी मंथन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर में भाजपा ने तेज की चुनावी मुहिम, पोटका एवं पुर्वी विधानसभा के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया विधिवत उद्घाटन, सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान, कार्यकर्ताओं संग किया चुनावी मंथन

    News DeskBy News DeskMay 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जमशेदपुर में भाजपा ने तेज की चुनावी मुहिम, पोटका एवं पुर्वी विधानसभा के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया विधिवत उद्घाटन, सांसद बिद्युत बरण महतो ने जनसंपर्क अभियान तेज करने का किया आह्वान, कार्यकर्ताओं संग किया चुनावी मंथन।
    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। रविवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के पोटका विधानसभा अंतर्गत हाता चौक एवं पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मेन रोड में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद सह प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पोटका विधानसभा प्रभारी गुंजन यादव, पुर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इस दौरान सांसद बिद्युत बरण महतो ने कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के संग चुनावी रणनीति पर मंथन किया।
    इस अवसर पर सांसद सह जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान केंद्र पर आने के लिए कार्यकर्ताओं से रूपरेखा तय करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान में तेजी लाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को घर-घर ले जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्प ले चुकी है। हम सभी को जमशेदपुर लोकसभा के चुनाव में संकल्पित होकर आगे बढ़ना है। हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि अपने बूथ पर मतदान के प्रतिशत को भाजपा के पक्ष में बढ़ाकर विजय प्राप्त करें। वहीं, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर वीजयी कमल खिलाने की संकल्प दोहराया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यालय खुल जाने से चुनावी गतिविधियों को बल मिलेगा।
    वहीं, लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार में जुट जाएं और जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को भारी मतों से जीताकर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।
    भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जब मतदान की तारीख में समय कम है, ऐसे में सभी कार्यकर्ता मंडल अंतर्गत बूथों पर जनसंपर्क अभियान तेज कर जनता से सीधा संवाद करें। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं सांसद बिद्युत महतो के द्वारा जमशेदपुर क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों व योजनाओं को प्रचार के केंद्र में रखकर जनसंपर्क अभियान सम्पन्न करें।
    इस दौरान अनिल सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, संजीव सिंह, राजन सिंह, खेमलाल चौधरी, भूपेंद्र सिंह, पवन अग्रवाल, कुलवंत सिंह बंटी, कमलेश सिंह, मनोज राम, सूरज मंडल, धनंजय उपाध्याय, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम झा, मनी मोहंती, अचिंतम गुप्ता, बोलटू सरकार,
    रामनगीना यादव, अमरजीत सिंह राजा, अप्पा राव, सतवीर सिंह सोम, अमरजीत सिंह राजा, अजय सिंह, संतोष ठाकुर, दीपक झा, बबलू गोप, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, रॉकी सिंह उपेंद्रनाथ सरदार ,गणेश सरदार, मनोज सिंह सरदार, संदीप शर्मा बौबी, सुदीप दे, हलदर दास, रविंद्र नाथ सरदार, बेहुला नायक, चंचल चक्रवर्ती, गणेश विश्वकर्मा, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, बच्चा शर्मा, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, रमेश विश्वकर्मा, बिनोद झा, पप्पू मिश्रा, नवजोत सिंह सोहल, कंचन दत्ता, उमेश गिरी, बीरेंद्र सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    कार्यकर्ताओं संग किया चुनावी मंथन। जमशेदपुर में भाजपा ने तेज की चुनावी मुहिम पोटका एवं पुर्वी विधानसभा के चुनावी कार्यालय का सांसद बिद्युत बरण महतो ने किया विधिवत उद्घाटन सांसद  बिद्युत बरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के निर्माण के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन संजीव कुमार मिले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच बांटा गया धूप से बचने की सामग्री
    Next Article वाग्यधारा” अखिल भारतीय साहित्य परिषद के वार्षिक पत्रिका का लोकार्पाण, साहित्यकारों का सम्मान सह काव्य सम्मेलन…

    Related Posts

    वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    April 18, 2026

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    April 18, 2026

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वरिष्ठअधिवक्ता पी एन गोप के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया

    जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनिज कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती का निर्देश

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

    न्याय जगत में शोक की लहर: वरिष्ठ अधिवक्ता पीएन गोप का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

    महिला आरक्षण बिल को रोकना देश की आधी आबादी के सपनों को कुचलने जैसा कुलवंत सिंह बंटी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.